फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sometimes spat in assembly in Lucknow and sometimes laughtercity

UP News: विधानसभा में कभी नोकझोंक... तो कभी लगे ठहाके, सवालों का सीधा जवाब न मिलने पर विपक्ष ने जताई नाराजगी

Sat, 22 Feb 2025 11:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 11:55 AM IST
सार

विधानसभा में चर्चा के दौरान कभी नोकझोंक तो कभी ठहाके लगे। सवालों का सीधा जवाब न मिलने पर विपक्ष ने नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
sometimes spat in assembly in Lucknow and sometimes laughtercity
यूपी विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में विधानसभा में शुक्रवार को सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच कभी नोकझोंक हुई तो कभी ठहाके भी लगे। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


चीनी मिल में मजदूरों के वेतनमान संबंधी सवाल का जवाब देते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सवाल उठाने वालों का दर्द है कि अब मनमानी नहीं हो रही है। हम चाहते हैं कि मिल भी चले और मजदूरों का हित भी हो। इस पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि चीनी मिलें बंद कर दी जाएं? लेकिन ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


इसी तरह स्वास्थ्य संबंधी सवाल का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तंज कसा कि खुदा की नियामत मानना बंद करें। परिवार नियोजन अपनाएं। इस पर विपक्ष के विधायक आक्रोशित हो गए। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। अधिष्ठाता ने शांत कराया। विधायक डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने महंगाई डायन खाए जात है... कहते हुए बढ़ती महंगाई पर सवाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री ने विधायक की ओर इशारा किया और कहा कि आप तो पुरुष दिखते हैं। इस पर सदन में दोनों तरफ से ठहाके लगे। इस बीच सदन में बैठी महिला सदस्यों के बीच भी शब्दबाण चले और दोनों तरफ से ठहाके लगे।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि ये सदस्य महिलाओं के बीच कम रहते हैं। इसलिए इन्हें महंगाई की कम जानकारी है। जहां तक सब्जियों के दाम की बात है तो इसके दाम मांग और आपूर्ति के आधार पर बढ़ते घटते रहते हैं। करीब 15 करोड़ को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। और यहां डीजल पर सबसे कम वैट लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed