एयरपोर्ट से ही लौटाए गए टीएमसी के सांसद, पुलिस के रोकने पर एयरपोर्ट पर दिया धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के प्रतिनिधि मंडल को रविवार को पुलिस ने अमौसी एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। यह प्रतिनिधि मंडल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी, सांसद प्रतिमा मंडल, मो. नदीमुल हक और अबीर बिश्वास शामिल थे।
एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने बताया कि दिन में करीब ढाई बजे टीएमसी सांसद चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अमौसी पहुंचे थे। जानकारी पहले से होने से एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के अलावा सीआईएसएफ के जवान पहले से मुस्तैद थे। सांसदों को विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया गया। उन्हें बताया गया प्रभावित क्षेत्रों में उनके जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। पुलिस इन सभी को एयरपोर्ट पर बने गेस्ट हाउस ले गई, जहां वे बाहर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। रात 8 बजे सभी सांसदों को एयरपोर्ट से ही कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस ने हिरासत में लिया : नदीमुल
टीएमसी सांसद नदीमुल हक ने मीडिया को मैसेज के जरिए बताया कि पुलिस ने उन सभी को हिरासत में रखा था। जैसे ही वे सब विमान से नीचे उतरे, पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। बस में जब चढ़े तो पुलिस ने सारे यात्रियों को नीचे उतार दिया और हम सभी को पुलिस रनवे पर एकांत स्थान पर ले गई, जहां सभी सदस्य जमीन पर धरने पर बैठ गए।
इसके पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं को लखनऊ में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया है कि हमें पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता लखनऊ आना चाहते हैं।
हम उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि क्षेत्र में धारा 144 लागू है। यह माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है।
UP DGP, OP Singh: We have come to know that some political leaders of Trinamool Congress want to visit here (Lucknow). We will not permit them for the same as section 144 is imposed in the area and it can make the atmosphere more tense. #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/vcL3dD0EMN
— ANI UP (@ANINewsUP) December 22, 2019
टीएमसी के समर्थन में पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल
टीएमसी सांसदों को एयरपोर्ट पर रोकने की सूचना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने प्रतिनिधियों को भेजा। इनमें सपा एमएलसी अरविंद सिंह, डॉ. राजपाल कश्यप, उदयवीर सिंह, विधायक नफीस अहमद और पूर्व राज्य मंत्री मो. यामीन खान मुख्य थे। हालांकि इन लोगों की मुलाकात टीएमसी सांसदों से नहीं हो पाई। सपा ने सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी प्रतिनिधियों के साथ एयरपोर्ट पर अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया है।