फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Some police men are involved in illegal supply of bullets.

पुलिस वाले ही अपराधियों से कर रहे कारतूस तस्करी का धंधा!

Sat, 16 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Some police men are involved in illegal supply of bullets.

पुलिस व पीएसी के प्रतिबंधित बोर के कारतूसों की अपराधियों, नक्सलियों व डकैतों को सप्लाई का धंधा वेस्ट यूपी में बड़े पैमाने पर चल रहा है।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक के मुताबिक अभी तक लगभग दो दर्जन आर्मोररों की भूमिका सामने आई है। इसके साक्ष्य मिले हैं कि वे प्रतिबंधित कारतूसों की बिचौलियों के माध्यम से सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक दौर में लगभग एक दर्जन आर्मोररों के नाम सामने आए थे, जो अब बढ़कर दो दर्जन तक पहुंच गए हैं। इन सभी के खिलाफ साक्ष्य हैं। इन्हें और पुख्ता किया जा रहा है। इसके अलावा इनकी सूची डीजीपी को भेजी जा रही है, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले 2010 में भी एसटीएफ ने कई आर्मोररों को गिरफ्तार कर बड़े पैमाने पर हो रही प्रतिबंधित बोर के सरकारी कारतूसों और खाली खोखों की सप्लाई करने का भंडाफोड़ किया था।

अब 2015 में फिर अलीगढ़ से एक आर्मोरर व एक सिपाही समेत तीन को गिरफ्तार कर नए सिरे से चालू हुए सरकारी कारतूसों की तस्करी के धंधे का खुलासा किया।

इसलिए नहीं हुई ज्यादा गिरफ्तारी

Some police men are involved in illegal supply of bullets.

एसटीएफ के सामने इस अवैध कारोबार में लिप्त कई अन्य लोगों के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन एसटीएफ इस बार बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां नहीं कर रही है।

कारण यह है कि जिनके नाम सामने आ रहे हैं, वे सभी पुलिस या पीएसी में तैनात हैं। आरोप के घेरे में आए लोगों के खिलाफ एसटीएफ ने साक्ष्य संकलन की कवायद शुरू कर दी है।

इस धंधे में वेस्ट यूपी के कई जिलों के पुलिस कर्मियों के नाम सामने आ रहे हैं। ये मैनपुरी, इटावा, कानपुर, मथुरा, फीरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़ समेत कई जिलों में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed