{"_id":"6a8e063fa8a0def216019728","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-line-villagers-outraged-lucknow-news-c-13-lko1096-1890560-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Wed, 26 Aug 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
कामिल की फाइल फोटो।
लखनऊ। काकोरी के करीमाबाद गांव में मंगलवार सुबह छत पर मुंह धोने गए कामिल (24) की घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
कामिल मूलरूप से उन्नाव के हसनगंज के सरावह गांव के थे और वर्ष 2012 से करीमाबाद में मजदूरी कर रहे थे। बेटे की मौत की खबर पाकर पिता रमजान, मां शकीला और बड़े भाई सलमान करीमाबाद पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि काकोरी, दुबग्गा और पारा क्षेत्र में मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। उन्होंने आबादी के ऊपर से गुजर रही लाइनों का सर्वे कराकर उन्हें सुरक्षित करने की मांग की है। हादसे के बाद घुरघुरी तालाब चौकी प्रभारी की अभद्र टिप्पणी पर भी परिजनों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि कामिल के पिता रमजान ने पुलिस को लिखित में देकर किसी कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है।