फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Solver appeared in exam in place of candidate, arrested

Lucknow News: अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर, गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Solver appeared in exam in place of candidate, arrested
पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने शनिवार को अभ्यर्थी के स्थान पर पीईटी की परीक्षा दे रहे साॅल्वर को गिरफ्तार किया है। वह एसडीएसएन पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। आरोपी के पास से ओएमआर सीट, आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और अभ्यर्थी की फोटो बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक, आरोपी सॉल्वर बिहार के शेखोपुरा पन्हेसा का रहने वाला राकेश कुमार है। शनिवार को वह अभ्यर्थी डिग्री चंद्र यादव के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। केंद्र में स्कैनिंग के दौरान आरोपी के रेटिना का विवरण डिग्री चंद्र से भिन्न पाया गया। मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधक व कक्ष नियंत्रक को दी गई। आरोपी से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया और अपना जुर्म स्वीकार लिया। स्कूल प्रबंधक ने मामले की जानकारी गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने दी।
विज्ञापन


गोरखपुर में हुई थी मुलाकात

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में राकेश ने बताया कि डिग्री चंद्र से उसकी मुलाकात एक साल पहले गोरखपुर में एक परीक्षा देने के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगीं। फिर कुछ दिन पहले डिग्री चंद्र ने उससे अपने स्थान पर परीक्षा देने की बात कही। परीक्षा के बाद ही उसे रकम मिलने वाली थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी को व डिग्री चंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। वहीं, अभ्यर्थी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed