फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   soldiers who were on election duty complained about food

लखनऊ: जवानों ने खाने को लेकर की शिकायत, किसी को वीआईपी थाली तो किसी को सूखी पूड़ी-सब्जी

Tue, 07 May 2019 04:21 PM IST
ishwar ashish सैयद यासिर रजा /अमर उजाला, लखनऊ
सैयद यासिर रजा /अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
soldiers who were on election duty complained about food
डेमो

लखनऊ में सोमवार को चुनाव ड्यूटी पर आए जवानों ने इलाके के हिसाब से खाने की दोहरी व्यवस्था होने पर नाराजगी जताई। आरोप है कि वीआईपी क्षेत्रों में जवानों को स्वादिष्ट थाली और पुराने लखनऊ में सूखी पड़ी सब्जी खाने के लिए दी गई।

विज्ञापन


वहीं, अधिकारियों का कहना था कि खाने की व्यवस्था थानेवार की जाती है। इसके लिए बजट जारी किया गया है, लेकिन हर थाने पर एक जैसी खाने की व्यवस्था संभव नहीं है। यह हाल राजधानी का है जहां डीजीपी से लेकर एसएसपी तक बैठते हैं।
विज्ञापन


यूपी के बाकी हिस्सों की व्यवस्था के बारे में सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है। ठाकुरगंज, चौक और सआदतगंज समेत पुराने लखनऊ के कई बूथों पर जवानों को खाने में पूड़ी सब्जी दी गई। यहां तैनात एक जवान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह मतदान कर्मियों के साथ रविवार दोपहर दो बजे बूथ पर पहुंच गए थे। आसपास कोई होटल न होने से लाई चने खाकर भूख मिटाई। 20 घंटे बाद उन्हें सूखी पूड़ी सब्जी खाने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना से लखनऊ आए जवान ने भी जताई नाराजगी

नूरबाड़ी में एक मतदेय स्थल पर तैनात अर्धसैनिक बल के जवान ने बताया कि वह तेलंगाना में चुनाव कराकर लखनऊ में ड्यूटी करने आए हैं। कुल मिलाकर यहां खाने की व्यवस्था बदतर है। इसी तरह अन्य जवानों ने भी नाराजगी जताई।

वहीं, हजरतगंज, नाका, गोमतीनगर, विभूतिखंड, इंदिरानगर जैसे इलाकों में तैनात जवानों ने तवे की रोटी, पराठे, सूखी सब्जी, पनीर, सलाद और चावल के साथ रसगुल्ला या गुलाब जामुन का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed