{"_id":"5ce8374abdec22070352bd6c","slug":"soldiers-and-workers-support-bjp-by-voting-postal-ballot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों व कर्मचारियों का मिला पूरा साथ, 26 लाख पोस्टल बैलेट में से इतने भाजपा को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों व कर्मचारियों का मिला पूरा साथ, 26 लाख पोस्टल बैलेट में से इतने भाजपा को
Sat, 25 May 2019 12:44 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 25 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
डाक मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में परचम लहराने वाली भाजपा को सेना व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों का भी भरपूर समर्थन मिला। प्रदेश की 80 सीटों पर मिले 260344 पोस्टल बैलेट में से 154554 मत भाजपा और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) को मिले हैं। 70 सीटों पर पोस्टल बैलेट में भाजपा के उम्मीदवार आगे रहे जबकि दस पर गठबंधन प्रत्याशी।
आजमगढ़ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पोस्टल बैलेट में 1984 वोट मिल और भाजपा के दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ को 1449 वोट मिले। बस्ती से भाजपा सांसद बने हरीश द्विवेदी को पोस्टल बैलेट में 1948 और बसपा के रामप्रसाद चौधरी को 3167 वोट मिले।
हरदोई से जीते भाजपा के जयप्रकाश को पोस्टल बैलेट से 899 व सपा की उषा वर्मा को 1210 मत मिले। जौनपुर में बसपा से जीते श्याम सिंह यादव के लिए पोस्टल बैलेट निर्णायक साबित हुए। श्याम को पोस्टल बैलेट से 1082 तथा भाजपा के केपी सिंह को 900 वोट मिले।

कुशीनगर में भाजपा से जीते विजय दुबे को 1531 और सपा के एनपी कुशवाह को 1703 मत हासिल हुए। मछलीशहर में भाजपा के भोलानाथ (बीपी सरोज) ने मात्र 181 मतों से चुनाव जीता है। यहां पोस्टल बैलेट में भोला को 1304 वोट मिले, जबकि बसपा के त्रिभुवन राम को 1453 वोट मिले।
वहीं, रॉबर्ट्सगंज से जीते अपना दल (एस) के पकौड़ी लाल को पोस्टल बैलेट से 223 और सपा के भाईलाल को 274 वोट मिले। श्रावस्ती में सपा के राम शिरोमणि को 266 वोट और भाजपा के दद्दन मिश्रा को 266 मत मिले। इसी तरह लालगंज में बसपा की संगीता आजाद को 1274 और भाजपा को 895 पोस्टल मत हासिल हुए।