{"_id":"dd76b6280d525170bfe68b05230345d8","slug":"soldier-passenger-fight-in-kalindi-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः कालिंदी एक्सप्रेस में पीटी गई जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः कालिंदी एक्सप्रेस में पीटी गई जीआरपी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Tue, 02 Dec 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के डिब्बे में सवार होने के लिए सैनिक और यात्री आपस में भिड़ गए। मारपीट और पथराव के दौरान मौके पर पहुंची जीआरपी के साथ भी हाथापाई की गई।
विज्ञापन
घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और करीब 20 मिनट तक अराजकता की स्थिति रही। जीआरपी ने लाठियां भांज कर स्थिति को नियंत्रण में किया। जीआरपी ने दो पूर्व सैनिकों सहित चार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व सैनिक कुलविंदर सिंह निवासी बुजुर्ग हरी, मंसा, पंजाब और उनके बेटे जसवीर, पूर्व सैनिक हरपाल सिंह निवासी दत्तेवास जिला मानसहाय पंजाब व उनके बेटे कुलदीप हैं। रविवार की रात 10:35 बजे कालिंदी एक्सप्रेस मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
एक्सप्रेस के एक डिब्बे में राजपूत रेजीमेंट फतेहगढ़ के जवान सवार थे और उन्होंने डिब्बे को अंदर से बंद कर रखा था। स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्री भी उस डिब्बे में सवार होना चाहते थे। डिब्बे का गेट खुलवाने के लिए दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने डिब्बे पर पथराव शुरू कर दिया।