{"_id":"65a1b45ffca2ca8d7f0d3ba4","slug":"soldier-locked-his-wife-son-and-mother-in-law-in-a-room-and-hanged-himself-lucknow-news-c-13-lko1027-569003-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी, बेटे व सास को कमरे में बंद कर फौजी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी, बेटे व सास को कमरे में बंद कर फौजी ने लगाई फांसी
Sat, 13 Jan 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में छुट्टी पर घर आए फौजी ने पत्नी, बेटे और सास को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। खुदकुशी का कारण नहीं पता चल सका।
तेलीबाग की मधुबन विहार कॉलोनी निवासी फौजी कुलदीप कुमार नीरज (35) पंजाब में तैनात थे। सात जनवरी को वह छुट्टी पर घर आए थे। बृहस्पतिवार रात 11 बजे जब उनकी पत्नी अंजली, बेटा अर्क और सास कमरे में सोने चली गईं। तभी कुलदीप ने उनके कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी और जीने की रेलिंग में गमछे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। देर रात करीब 12 बजे अंजली की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।
उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को फोन किया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला। फंदे पर लटके मिले कुलदीप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी पत्नी के कहने पर कुलदीप का शव कमांड अस्पताल भेजा गया और पंचनामा व अन्य कार्रवाई वहीं से कराई गई। पीजीआई इंस्पेक्टर बृजेश चंद तिवारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है।
परिवार के लोगों ने बताया कि कुलदीप ने तीन माह पहले अपने नए घर में गृहप्रवेश किया था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुलदीप मिलनसार थे। बृहस्पतिवार रात को वह पत्नी के साथ टहलने निकले थे। फिर अचानक ऐसा क्या हो गया जो उन्होंने आत्महत्या कर ली।