फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Solar consumers caught between the electricity department and the vendor.

Lucknow News: बिजली विभाग और वेंडर के बीच पिस रहे सोलर उपभोक्ता

Sun, 26 Jul 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Solar consumers caught between the electricity department and the vendor.
अमर उजाला संवाद में पहुंचे उपभोक्ता।
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) नीरज कुमार ने शनिवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में सोलर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे बिजली विभाग और विक्रेताओं के बीच पिस रहे हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें सोलर, नेट मीटर और राजस्व मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस) के आपस में जुड़े न होने से संबंधित थीं। उपभोक्ताओं ने कहा कि सोलर से बनने वाली बिजली का उन्हें पूरा फायदा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

अर्पित जैन ने बताया कि आठ किलोवाट के सोलर पर मीटर 23 किलोवाट की डिमांड दर्शा रहा है। उनका प्रतिमाह 6,000 से 7,000 रुपये का बिल आता था, जो जुलाई में 21 हजार रुपये हो गया। कौशलेंद्र प्रताप ने सोलर से बनी बिजली का समायोजन न होने की शिकायत की। अशोक श्रीवास्तव ने सोलर में कम बिजली बनने की बात कही। सचिन रावत ने नेट मीटर न चलने के कारण मनमानी रकम के बिल भेजने की शिकायत की। रामानंद तिवारी ने मीटर तेज चलने और प्रेम कुमार ने सोलर बिजली का लाभ न मिलने की शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन

1.30 लाख लेकर भाग गया वेंडर
तेलीबाग के अवधेश सिंह ने बताया कि एक विक्रेता सोलर लगाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये लेकर भाग गया है। वह कॉल करने पर सोलर पैनल लगाने की बात तो करता है, पर आता नहीं। विक्रेता ने कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठे हैं। मामले की पुलिस में भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान का मिला आश्वासन
मुख्य अभियंता (वाणिज्य) ने उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर करने का वादा किया। उन्होंने सभी के प्रार्थनापत्र लिए और कहा कि जिनके मीटर खराब हैं या तेज चल रहे हैं, उन्हें बदला जाएगा।

ये रहे मौजूद
विकास राय, विजय शुक्ला, प्रेम कुमार, अनुराग सिंह, अवधेश सिंह, रामानंद तिवारी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, कौशलेंद्र प्रताप, सचिन रावत, अर्पित जैन और राजकुमार कश्यप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed