फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Soil extracted from farmers' fields for bypass construction

Lucknow News: बाईपास निर्माण के लिए किसानों के खेत से निकाली मिट्टी

Mon, 16 Dec 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Soil extracted from farmers' fields for bypass construction
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास निर्माण में लगी निर्माण कंपनी मनमानी पर उतारू है। किसान से मिट्टी खोदाई के लिए ली गई साढ़े तीन बीघे जमीन की जगह चोरी से लगभग सवा पांच बीघे भूमि से मिट्टी खोद डाली। रविवार को इसकी शिकायत किसान ने पुलिस से की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन गांव निवासी महेश नारायण की जमीन खालिकपुर कला गांव में है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बाबूगंज बाईपास पर मिट्टी भराई के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी ने उनसे साढ़े तीन बीघे जमीन की मिट्टी खरीदी। आरोप है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी खरीदी गई मिट्टी के अलावा चोरी से लगभग सवा पांच बीघे जमीन की मिट्टी खोदकर उठा ले गई। किसान को जब जानकारी हुई, तो उसने कंपनी से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


कंपनी ने उसे रुपया देने व जमीन समतल करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि कंपनी के जिम्मेदार अब रुपया देने व जमीन समतल करने से मना कर रहे हैं। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मिट्टी चोरी से खोदने की तहरीर मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed