{"_id":"5d376acb8ebc3e6ca165015e","slug":"software-engineer-s-murder-in-lucknow-lucknow-news-lko472450442","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इकलौते बेटे ने पिता के सामने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इकलौते बेटे ने पिता के सामने तोड़ा दम
Wed, 24 Jul 2019 04:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
शरद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में ठाकुरगंज के कैंपबेल रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एचसीएल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरद निगम (32) की गोली मारकर हत्या कर दी। शरद ऑफिस से घर लौट रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने घर से चंद कदम पहले ही वारदात को अंजाम देकर फरार हुए। घायल बेटे को पिता लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
वारदात के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, आजाद नगर कैंपबेल रोड निवासी राजेश निगम कृषि विभाग में अकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा शरद निगम एचसीएल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मंगलवार रात को वह रोज की तरह ऑफिस से घर लौट रहा था। रात करीब 10.50 बजे कैंपबेल रोड स्थित मरी माता मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ शरद को पहचान लिया। सूचना पर पहुंचे पिता राजेश निगम बेटे को ट्रॉमा सेंटर लेकर भागे। वारदात की सूचना पर इंस्पेक्टर ठाकुरगंज नीरज ओझा, सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को मृतक की बाइक मिली है।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में मिली हत्यारों की धुंधली तस्वीर
हत्या करने वाले बदमाशों को धुंधली तस्वीर पुलिस के हाथ लगी है। वारदात स्थल से कुछ दूर पहले मिले सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की धुंधली तस्वीर सामने आई है। इसमें बाइक सवार शरद के पीछे बाइक सवार दो बदमाश आए। एक ने हेलमेट पहन रखी थी और दूसरे ने सफेद गमछे से चेहरा ढंका था। दोनों बाइकों में महज दो मिनट का अंतर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शरद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इकलौते बेटे ने पिता के सामने तोड़ा दम
राजेश के मुताबिक, शरद उनका इकलौता बेटा था। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। रिटायर होने के बाद वही परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहा था। ट्रॉमा में घायल बेटे को पिता गोद से स्ट्रेचर पर रखे ही थे कि उसने दम तोड़ दिया।
राजेश के मुताबिक, शरद उनका इकलौता बेटा था। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। रिटायर होने के बाद वही परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहा था। ट्रॉमा में घायल बेटे को पिता गोद से स्ट्रेचर पर रखे ही थे कि उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका
स्थानीय लोगों के मुताबिक एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस एक गोली लगने की बात कह रही है। पुलिस केमुताबिक शरद के सिर में एक गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस एक गोली लगने की बात कह रही है। पुलिस केमुताबिक शरद के सिर में एक गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई।