{"_id":"5cf4d2f4bdec220748580189","slug":"software-engineer-died-after-falling-from-stairs-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, पिता ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, पिता ने की जांच की मांग
Mon, 03 Jun 2019 01:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
आशीष गोयल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गाजीपुर में रविवार रात कल्याण अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष गोयल (29) की मौत हो गई। अपार्टमेंट आते समय फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। पिता ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने चार सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में लिया है। सीओ दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, महानगर सेक्टर-एच निवासी कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल की डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास राइस मिल है। देर शाम इकलौता बेटा आशीष घर से बिना बताए निकल गया था।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि कल्याण अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। तलाशी में कपड़ों से मिले पहचान पत्र और मोबाइल के जरिए परिवारीजनों से संपर्क किया गया। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, आशीष ने लग्जरी कार अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी की थी।
विज्ञापन
फुटेज में आशीष करीब 7.16 बजे सीढ़ियां चढ़ता हुआ दिखा। सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक, आठवीं मंजिल से उसे नीचे गिरते हुए देखा था। कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। परिवार में मां मिथिलेश, दो बहने हैं।