{"_id":"5f763dc18ebc3e5bc527d3e8","slug":"social-worker-beaten-lko-city-news-lko5430613150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामजिक कार्यकर्ता को अगवा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामजिक कार्यकर्ता को अगवा कर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली काकोरी के मौदा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र गौतम के घर दबंगों ने बुधवार देर रात हमला कर गाली-गलौज व मारपीट की। विरोध करने पर दबंगों ने कनपटी पर असलहा लगाकर हरिश्चंद्र समेत उनके दोस्त संजय को घर से अगवा कर लिया और अपने ऑफिस ले जाकर बंधक बना जमकर पिटाई की। करीब एक घंटे बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें किसी तरह से छुड़वाया और सभी को थाने लेकर आ गई।
कोतवाली काकोरी क्षेत्र के मौदा गाँव निवासी हरिश्चंद्र गौतम बीती देर रात अपने दोस्त संजय, अर्जुन यादव के साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी उदित खेड़ा गांव निवासी करन यादव अपने चार साथियों के साथ कार से घर आया। पीड़ित का आरोप है कि किसी पुराने मामले में रंजिश रखते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। विरोध करने पर दबंगों ने हरिश्चंद्र की कनपटी पर असलहा लगाकर पास में बैठे दोस्त संजय गौतम को भी कार में डालकर अगवा कर लिया और मौदा गांव के बाहर बने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में ले गए।
हरिश्चंद्र का आरोप है कि वहां दबंग करन यादव अपने साथी ज्ञान यादव, डोरीलाल लोधी, जितेंद्र यादव सहित करन यादव के ड्राइवर ने उनकी जमकर पिटाई की जिसमें हरिश्चंद्र का सिर फट गया और लहूलुहान हो गए। हरिश्चंद्र के दोस्त अर्जुन यादव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आपसी रंजिश का हवाला देते हुए थाने पर लाकर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप
पीड़ित हरिश्चंद्र का आरोप है कि पुलिस ने उनसे थाने में आरोपियों जैसा बर्ताव कर दोनों पीड़ितों को थाने में बैठाकर आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाते हुए तहरीर बदलवा कर अपनी मर्जी की तहरीर जबरन लिखवा ली। इसके बाद केस दर्ज किया गया। वहीं इस मामले में एसीपी सैय्यद मोहम्मद कासिम आबिदी ने बताया कि मामला मारपीट का है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।