फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Social Welfare Director Balakrishna Tripathi removed, Chief Minister gave instructions on the report of Principal Secretary Meena

समाज कल्याण निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी हटाए गए, प्रमुख सचिव मीणा की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Mon, 08 Mar 2021 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Social Welfare Director Balakrishna Tripathi removed, Chief Minister gave instructions on the report of Principal Secretary Meena
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
समाज कल्याण निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर विशेष सचिव पंचायतीराज राकेश कुमार को निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है। जबकि, बालकृष्ण त्रिपाठी को विशेष सचिव पंचायतीराज बनाया गया है। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण बीएल मीणा के पत्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से प्रमुख सचिव समाज कल्याण और निदेशक के बीच तनातनी चल रही थी। कुछ समय पूर्व निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी ने मुख्य सचिव से मिलकर बीएल मीणा के रवैया की शिकायत की थी। वहीं बीएल मीणा ने वित्तीय अनियमितता समय कई मुद्दों पर बालकृष्ण त्रिपाठी से जवाब तलब किया।
विज्ञापन


हाल ही में छात्रवृत्ति योजना से संबंधित 25 फरवरी के एक शासनादेश के कारण यह तनातनी चरम पर पहुंच गई। इस शासनादेश में कहा गया था कि बिना शत-प्रतिशत सत्यापन के किसी भी निजी संस्थान के विद्यार्थियों को योजना का लाभ न दिया जाए। इस शासनादेश का हवाला देते हुए समाज कल्याण निदेशालय ने निजी संस्थानों के विद्यार्थियों को धनराशि हस्तांतरित करने से इंकार कर दिया। धनराशि हस्तांतरण की कार्यवाही तभी शुरू हो सकी, जब शासन ने एक नया आदेश जारी किया। जबकि, बीएल मीणा का कहना था 25 फरवरी के शासनादेश के आधार पर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में भुगतान को रोकने की कोई तुक नहीं बनती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएल मीणा ने नोटशीट पर लिखा कि बालकृष्ण त्रिपाठी लूट की खुली छूट चाहते हैं। भुगतान न होने पर अगर उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दायर होता है, तो इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही पूरी स्थिति से नियुक्ति विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराने के लिए भी लिखा।


उनके पत्र के आधार ही निदेशक, समाज कल्याण बाल कृष्ण त्रिपाठी को हटाने व विशेष सचिव पंचायती राज राकेश कुमार को निदेशक समाज कल्याण बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed