फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Social media reunites those separated from their families

Lucknow News: परिवार से बिछड़ों को सोशल मीडिया ने मिलाया

Sat, 01 Feb 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Social media reunites those separated from their families
सोमनाथ।

विज्ञापन

लखनऊ। महाकुंभ में हादसे के बाद कई लोग परिजनों से बिछड़ गए। इन्हें मिलाने के लिए राजधानी के एक कवि व समाजसेवी सोमनाथ कश्यप ने सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की है। उन्होंने पहले व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लखनऊ व अन्य जिलों के ऐसे लोगोें को जोड़ा जो प्रयागराज गए थे या अभी भी प्रयागराज में ही हैं। इस ग्रुप में सोमनाथ को 150 अधिक लोगों से सूचनाएं मिल रही हैं। इन सूचनाओं के जरिये वे छह लोगों को उनके परिजनों से मिलवा चुके हैं।



उन्होंने बताया कि ग्रुप में आने वाले खोए हुए लोगों के परिजनों के मोबाइल नंबर लेकर उनसे संपर्क करते हैं। कई लोग उत्तर प्रदेश के हैं तो कई लोग अन्य राज्यों के भी हैं। बिछड़े लोगोें के मिलने की सूचना भी ग्रुप के अलावा सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही है।
विज्ञापन



हमारे सामने मची भगदड़, किसी तरह बचकर निकले





मुरादाबाद निवासी रमेश पाल सिंह, सतीश कश्यप, कामेश, इंद्रपाल, भारत सिंह और अजय प्रजापति, ट्रेन से चारबाग स्टेशन पहुंचे। वे महाकुंभ से संगम स्नान कर लौटे थे। उन्होंने बताया कि जिस समय वहां मंगलवार देर रात हादसा हुआ तो हम लोग वहीं थे। हादसे में चोटिल होते बचे और जान बचाकर निकले। रमेश पाल ने कहा, मेले में सरकारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं। बार-बार अनाउंसमेंट के बाद भी लोग कतई मानने को तैयार नहीं थे और उसी ओर जा रहे थे जिधर उन्हें जाने से मना किया जा रहा था। बताया, दो लाेगों की मौत तो हमारे सामने ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन





10-12 लड़के अचानक आए और महिलाओं को धक्का देने लगे





समस्तीपुर बिहार के रहने वाले आशुतोष अपनी मां और बहन को लेकर महाकुंभ में स्नान करने गए थे। उन्होंने बताया कि मेले में 10-12 लड़के अचानक आए और महिलाओं को धक्का देने लगे। मैंने उन्हें टोका भी, पर वे नहीं माने। बहन के पैर में भी चोट आई और वह बेहोश होने लगी तो उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे। आशुतोष ने बताया कि प्रशासन ने कुछ घंटों में ही स्थिति को संभाल लिया और इसके बाद सामान्य तरीके से स्नान होता रहा। प्रशासन ने संगम तट की ओर जाने वाले लोगों को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed