{"_id":"58c259a04f1c1b8322dc5800","slug":"social-media-is-flooded-with-cm-candidate-names-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर बन गई सरकार, तय हो गया यूपी का मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर बन गई सरकार, तय हो गया यूपी का मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 10 Mar 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया, लेकिन पार्टी के प्रदेश से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक ने यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन
अब तक पार्टी के सभी नेता बहुमत मिलने पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड और भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चयन करने की बात करते रहे, लेकिन सातवें चरण के मतदान के तुरंत बाद ही भाजपा में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सीएम पद के प्रमुख दावेदार गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, महेश शर्मा, मनोज सिन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, सांसद महंत आदित्यनाथ, महापौर दिनेश शर्मा सहित अन्य नेताओं ने सार्वजनिक रूप से भले ही सीएम पद पर अपनी दावेदारी पेश नहीं की है, लेकिन उनके अति उत्साहित समर्थकों ने फेसबुक और वॉट्सएप पर अपने-अपने नेताओं को मुख्यमंत्री का प्रबल दावेदार बताना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्वांचल में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के समर्थकों ने फेसबुक और वॉट्सएप पर उन्हें सीएम बनाने की मांग के साथ ही इस पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार बताया है। समर्थक दावा कर रहे हैं कि आलाकमान ने घोषणा कर दी है कि मुख्यमंत्री गाजीपुर से ही होगा, वे सिन्हा ही होंगे।
राजनाथ जीते तो सीएम, हारे तो पीएम
राजनाथ सिंह
- फोटो : self
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने भी वॉट्सएप पर मौर्य को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। अति पिछड़ा वर्ग को मिली सीटें, भाजपा को मिले अति पिछड़े वर्ग के मतों को भी इसका प्रमुख आधार बताया जा रहा है।
मौर्य के समर्थक उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का करीबी बताकर दावेदारी को मजबूत कर रहे हैं।उधर, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ के समर्थक भी सोशल मीडिया पर उन्हें अगला मुख्यमंत्री घोषित कर चुके हैं।
आदित्यनाथ के समर्थक उनकी भगवा छवि, बेबाक बोल और चुनाव प्रचार के दौरान उनकी लोकप्रियता को मुख्यमंत्री बनाने का आधार बना रहे हैं। वहीं, भाजपा के ब्राह्मण नेता और समर्थक सोशल मीडिया ग्रुप में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, महेश शर्मा या लखनऊ के महापौर व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को सीएम का प्रबल दावेदार बता रहे हैं।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थक भी उन्हें सीएम पद का प्रबल दावेदार बता रहे हैं। राजनाथ के समर्थक फेसबुक पर दावा कर रहे हैं कि यूपी में जीते तो सीएम और यूपी में हारे तो राजनाथ सिंह बनेंगे पीएम। उनके समर्थक भी वॉट्सएप पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में जातिगत तथ्य भी बता रहे हैं।