फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Snatchers snatched a woman's chain

Lucknow News: झपट्टा मारकर छीन ले गए महिला की चेन

Thu, 20 Aug 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Snatchers snatched a woman's chain
सरोजनीनगर। क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाश झपट्टा मारकर महिला की सोने की चेन छीन ले गए। पुलिस ने लूट की एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के शांतिनगर निवासी मीरा वर्मा मंगलवार दोपहर किरायेदार सुमन यादव के साथ दवा लेने के लिए घर से निकली थीं। उनका बेटा रमन वर्मा कार चालू कर रहा था। इसी बीच ग्रे रंग की स्कूटी पर सवार दो बदमाश वहां आकर रुके। इनमें से एक ने पीछे से झपट्टा मारकर मीरा की सोने की चेन खींच ली। इसके बाद स्कूटी सवार होटल एलिसन ग्रैंड की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि पीड़िता के पति चंद्रपाल सोनी की तहरीर पर लूट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed