फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   snake

खेत से घर लौट रही महिला को सांप ने डसा, मौत

Mon, 01 Jul 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
snake
खेत से लौट रही महिला की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन

- चार अन्य को सांप ने डसा, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कजपुरा गांव में एक महिला को शनिवार देर शाम खेत से घर लौटने के दौरान सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में भर्ती इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत कजपुरा गांव निवासी रामकेश की पत्नी राजपती (45) शनिवार देर शाम खेत से घर लौट रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने राजपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत नरियांव निवासी राधेश्याम (68) रविवार सुबह उस समय सर्पदंश का शिकार हो गया, जब वह खेत में काम कर रहा था। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अहिरौली थाना अंतर्गत दरबन निवासी नसीम की पत्नी मंतशा (25) रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। अकबरपुर के कोडऱा निवासी मेवालाल की पत्नी सुरजा देवी (55) को शनिवार देर शाम खेत से घर लौटते समय घर के निकट सांप ने डस लिया। टांडा के छज्जापुर निवासी मुनिराम (38) पुत्र हीरालाल शनिवार देर शाम उस समय सर्पदंश का शिकार हो गया, जब वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed