{"_id":"657595dc40440410da0308b3","slug":"smuggler-left-the-gold-on-airport-worth-87-lakh-rupees-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट: टर्मिनल तक लाने वाली बस में 1.75 किलो सोना छोड़कर तस्कर भागा, 87.10 लाख बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट: टर्मिनल तक लाने वाली बस में 1.75 किलो सोना छोड़कर तस्कर भागा, 87.10 लाख बताई जा रही कीमत
Sun, 10 Dec 2023 04:11 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Dec 2023 04:11 PM IST
सार
मस्कट से पेस्ट के रूप में लाए गए सोने को छोड़कर तस्कर फरार हो गया। सोने की कीमत 87.10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने 87.10 लाख रुपये का सोना बरामद किया। मस्कट की फ्लाइट से आया तस्कर इसे एयरपोर्ट टर्मिनल तक लाने वाली बस में छोड़कर भाग निकला था।
विज्ञापन
तस्करों पर लगाम लगाने के लिए कस्टम के साथ सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस यूनिट भी एयरपोर्ट पर डटी हुई है। बृहस्पतिवार को मस्कट से ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट डब्लूवाई-261 दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ पहुंची। इसके यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल तक लाने वाली बस में ड्राइवर को एक पैकेट नजर आया। उसने सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस यूनिट के अजीत तिवारी को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंची कस्टम की टीम ने सोने को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि पेस्ट के रूप में लाए गए 1.75 किलो के सोने की कीमत 87.10 लाख रुपये है। जानकारी अनुसार 26 नवंबर से सात दिसंबर के बीच एयर कस्टम ने तस्करों से 1.4 किलो की 5,59,800 सिगरेट बरामद की हैं। इनकी कीमत 79.35 लाख रुपये है। इनकी तस्करी करने वाले 22 यात्रियों से पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन