{"_id":"681bc4ecfc34d3876501dfe9","slug":"smuggler-arrested-with-cocaine-and-synthetic-drugs-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1192836-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोकीन व सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोकीन व सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 08 May 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 08 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
कोकीन व सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ। एसटीएफ ने मंगलवार की देर रात गाजीपुर के सेक्टर-8, प्रेरणा पार्क के पास से मादक पदार्थ के तस्कर आलमबाग प्रेमनगर निवासी प्रेम बाबू उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 25 ग्राम कोकीन और 50 ग्राम सिंथेटिक ड्रग मेफेड्रान (एमडी) मिली है।
एसटीएफ के डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के पास से दो डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, डीएल, मोबाइल और 1020 रुपये मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि होटल में काम करने के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के संपर्क में आया। इसके बाद नई दिल्ली के पालमपुर से नाइजीरियन व्यक्ति से कोकीन और मेफेड्रान (MD) लाकर लखनऊ में सप्लाई करने लगा।
एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार मेफेड्रान बनाने में कई रसायनाें का इस्तेमाल होता है। इसमें मुख्य केमिकल फारमेथाइल फिनाइन है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
दिल्ली से लेकर आया था मादक पदार्थ
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली फ्लाइट से गया और वहां से मादक पदार्थ लेकर बस से लखनऊ आया था। एसटीएफ की टीम अब गैंग के अन्य गुर्गो के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ गाजीपुर थाने में एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करी का केस दर्ज कराया है।