फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sms service in commercial tax department

अब मैसेज से मिलेगी मंगाए गए माल की जानकारी

Thu, 24 Oct 2013 11:17 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Thu, 24 Oct 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
sms service in commercial tax department

वाणिज्य कर विभाग ने ऑनलाइन फार्म 38 का ब्यौरा भरने के लिए गुरुवार से फर्म के मोबाइल नंबर एवं ई-मेल एड्रेस का पंजीयन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


विभाग ने बुधवार को ही वेबसाइट पर पंजीयन फॉर्म अपलोड कर दिया है।

वहीं कारोबारी अभी दुविधा में हैं कि नई व्यवस्था 28 अक्तूबर से प्रभावी होगी या नहीं।

वाणिज्य कर अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट पर अपलोड पंजीयन फार्म में फर्म के उस मोबाइल नंबर एवं ई-मेल एड्रेस को अंकित करके पंजीयन कराना होगा जिस पर कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद कारोबारी को पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही कंट्रोल रूम को दूसरे राज्य से मंगाए माल का पूरा विवरण प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने से पहले एसएमएस से भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों को मोबाइल नंबर एवं ई-मेल एड्रेस का 28 अक्तूबर से पहले पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

उधर, लखनऊ व्यापारी समन्वय समिति के संयोजक अमरनाथ मिश्रा एवं सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को लखनऊ जोन के जोनल कमिश्नर एके दीक्षित से एसएमएस प्रकरण पर वार्ता हुई।

व्यापारियों ने सात सुझाव रखे जो आयुक्त को भेजे जाएंगे। दोनों नेताओं ने बताया कि विभाग से हरी झंडी मिल गई है कि 28 अक्तूबर से एसएमएस व्यवस्था प्रभावी नहीं होगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed