फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani: Wealth increased by Rs 4 crore in last five years, husband is wealthier than her, know his full

Lok Sabha Nomination: पांच साल में बढ़ी चार करोड़ की संपत्ति फिर भी कर्जदार स्मृति ईरानी, हलफनामे के खुलासे

Tue, 30 Apr 2024 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Apr 2024 06:47 AM IST
सार

Smriti Irani property: केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी करोड़पति हैं। उनके पास आठ करोड़ से अधिक की संपत्ति है। उनके संपत्ति बीते साल में बढ़ी है। 
 

विज्ञापन
Smriti Irani: Wealth increased by Rs 4 crore in last five years, husband is wealthier than her, know his full
Smriti Irani property - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी मैदान में भाजपा से उतरीं स्मृति जूबिन ईरानी करोड़पति हैं। उनके पति जूबिन इरानी भी धनवान हैं। उन्होंने नामांकन पत्र में अपनी व पति की कुल संपत्ति का खुलासा किया है। स्मृति जूबिन ईरानी के पास कुल संपत्ति आठ करोड़ 75 लाख 24 हजार 296 रुपये दिखाई है। उनके पति की कुल संपत्ति आठ करोड 81 लाख 77 हजार 790 रुपये है।

विज्ञापन


स्मृति के पति उनसे मालदार हैं और उन पर कोई कर्ज भी नहीं है। पिछले पांच सालों में स्मृति व उनके पति की संपत्ति भी बढ़ी है। पांच सालों में उनकी संपत्ति चार करोड़ चार लाख 22 हजार 348 रुपये बढ़ी है। जबकि उनके पति की संपत्ति में चार करोड़ 14 लाख 19 हजार 976 रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


कर्जदार भी है भाजपा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी कर्जदार भी हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान दाखिल किए अपने हलफनामा में इसका खुलासा किया है। उनके ऊपर एचडीएफसी बैंक का 16 लाख 55 हजार 830 रुपये ऋण है। जबकि 2019 में दाखिल हलफनामे में उनके ऊपर कोई भी कर्ज नहीं था। इस बार उन्हें खुद को कर्जदार दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में स्मृति के परिवार की संपत्ति

Smriti Irani: Wealth increased by Rs 4 crore in last five years, husband is wealthier than her, know his full
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के नामांकन में शामिल हुए एमपी के सीएम मोहन यादव - फोटो : @BJP4MP
स्मृति ईरानी जूबिन ईरानी
नकद - 108740 321700
बैंक में जमा - 2548497 3949898
बॉन्ड में निवेश- 8815107 4915658
दूसरों को अग्रिम - 2000000 16998818
डाकघर में जमा - 3077936 350000
आभूषण - 3748440 105016
वाहन - 2786053 470172
अन्य हैसियत- 7809523 5906528
कुल चल संपत्ति- 30894296 33017790
कुल अचल संपत्ति - 56630000 55160000
कुल योग - 87524296 88177790
ऋण- 1655830 शून्य 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed