फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani take part in gandhi sankalp yatra in amethi

ट्विटर अकाउंट पर नहीं बनाया जा सकता अखंड भारत: गांधी संकल्प यात्रा में स्मृति का प्रियंका पर हमला

Thu, 31 Oct 2019 06:51 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 31 Oct 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
smriti irani take part in gandhi sankalp yatra in amethi
मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ट्विटर अकाउंट पर सरदार पटेल और देश की जनता पर कटाक्ष करना आसान है। उनके पदचिह्नों पर चलकर अखंड भारत की कल्पना का समर्थन करना ऐसी कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किल है, जिन्होंने संसद में अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया।

विज्ञापन


मैं इतना ही कहना चाहती हूं कि यदि वाकई में सरदार बल्लभ भाई पटेल में उनकी निष्ठा होती तो कांग्रेस के लोग भी आज रन फार यूनिटी में आज हिस्सा ले रहे होते। प्रधानमंत्री ने हर नागरिक से रन फॉर यूनिटी से जुड़ने का आह्वान किया था लेकिन वह (प्रियंका वाड्रा) यहां मौजूद नहीं हैं। यह अपने आप में संकेत है कि पटेल के प्रति उनके मन में कैसी भावना है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के जायस कस्बे में गांधी संकल्प यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल व गांधी जी को कांग्रेस पार्टी का सदस्य कहने से अब काम नहीं चलेगा। उनके आदर्शों पर चलने व उसे जन-जन तक पहुंचने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन करके उन्हें जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अमेठी हमारा घर है उसके विकास का पहिया तेजी से दौड़ रहा है। अब आश्वासन नहीं सही मामले में विकास हो रहा है।

स्मृति ईरानी के साथ गांधी संकल्प यात्रा में जुटे लोग

अमेठी जिले के जायस कस्बे में गांधी संकल्प यात्रा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाग लिया। सांसद को अपने बीच पाकर लोगों का जोश देखते ही बना। भारी संख्या में लोग जुटे। जायस में मलिक मोहम्मद जायसी भारतीय इंटर कॉलेज से नौगजी चौराहे तक यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह स्मृति ईरानी पर फूल बरसाए, स्मृति ईरानी लोगों से मिलीं और हालचाल पूछा।

यात्रा के दौरान हरी माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी, उमेश जैन ने अपने घरों के सामने खड़े होकर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री के साथ सेल्फी भी ली। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, राकेश त्रिपाठी, नगर पालिकाध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, ब्रजलाल पासी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह, मुस्तकीम बघेल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed