फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani reaction on rahul gandhi next prime minister posters.

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की बात मुंगेरीलाल का हसीन सपना जैसा: अमेठी में स्मृति ईरानी

Fri, 04 Jan 2019 04:01 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: MANISH sachan Updated Fri, 04 Jan 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
smriti irani reaction on rahul gandhi next prime minister posters.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

एकदिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना को मुंगेरीलाल का हसीन सपना करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को महागठबंधन में इस तरह का आशीर्वाद न तो मायावती से प्राप्त हुआ है। न अखिलेश यादव से और न ही ममता बनर्जी से...। तो ऐसे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से किसने मना किया है।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी दरअसल जिले में 'राहुल गांधी नेक्सट पीएम' लिखे पोस्टर लगे होने पर मीडिया के सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं। गौरतलब है कि यूपी में महागठबंधन होने पर कांग्रेस को इसमें जगह न मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होती है तो कांग्रेस के नेता व वकील प्रक्रिया में बाधा बन जाते हैं। कांग्रेस के लोग नहीं चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

'राहुल गांधी को राम मंदिर मुद्दे पर जवाब देना चाहिए'

smriti irani reaction on rahul gandhi next prime minister posters.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

अमेठी के रास्ते स्मृति ईरानी का रायबरेली के डिडौली गांव में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। इसका जवाब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ही देना चाहिए कि कांग्रेस के नेता व वकील क्यों इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बाधा डाल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यूपी के नौजवानों को मध्य प्रदेश में नौकरी न दिए जाने की बात कही तो राहुल गांधी ने उसका खंडन क्यों नहीं किया और आज वह किस मुंह से अमेठी के नौजवानों की आखों से आंखें मिलाएंगे।

रायबरेली में स्मृति का स्वागत ग्राम प्रधान पूनम सिंह, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व राजकुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया।

वहीं, स्मृति ईरानी जब अमेठी पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे दगाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed