फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani one day amethi visit.

अमेठी में मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों से कहा सांसद नहीं दीदी को चुना है

Sat, 06 Jul 2019 07:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Jul 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani one day amethi visit.
रायबरेली में स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अमेठी में लोगों से कहा कि पिछले 23 मई को अमेठी की जनता ने नहीं सांसद नहीं दीदी चुना है। और दीदी होने के नाते मेरा दायित्व है कि प्रत्येक अमेठी वासियों के सुख-दुख का हिस्सा बनूं। उनका जीवन सरल हो सके इसकी कोशिश करूं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कठौरा गांव में 18 करोड़ लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कठौरा में ही जिले के पहले राजकीय कन्या महाविद्यालय के लिए भूमि पूजन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि उनकी कोशिश व प्रदेश सरकार के सहयोग से दो हफ्ते के भीतर 50 करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं।

विज्ञापन

दीदी आपके द्वार में कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने सुनी लोगों की समस्याएं

केंद्रीय मंत्री वस्त्र, महिला एवं बाल विकास स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को सलोन होते हुए दोपहर 12.15 बजे जगदीशपुर के कठौरा गांव पहुंचीं। कठौरा में स्मृति ने भारी भीड़ की मौजूदगी में सात करोड़ 73 लाख 63 हजार रुपये की लागत से बनने वाले जिले के पहले राजकीय कन्या महाविद्यालय की आधारशिला रखी।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने आठ करोड़ 36 लाख 44 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जगदीशपुर फायर स्टेशन के आवासीय व अनावासीय भवन, 48.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गौरीगंज के सखी वन स्टॉप सेंटर का शिलान्यास व एक करोड़ 39 लाख 40 हजार रुपये की लागत से निर्मित 26 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया।

इसके बाद मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि यह किसी भी सांसद का सौभाग्य होता है कि केंद्र के साथ सूबे की सरकार व क्षेत्र के विधायक आपस में समन्वय बनाकर विकास की योजनाओं को लागू कराएं।

स्मृति ने कहा कि वे केंद्र व सूबे की सरकार की आभारी हैं जिसके सहयोग से जिले के विकास में नए आयाम स्थापित करने वाली 50 करोड़ रुपये लागत (22 जून को तिलोई में 32 करोड़ व आज कठौरा में 18 करोड़) की योजनाओं को धरातल पर उतार सकीं। इस दौरान स्मृति ने भाजपा में विश्वास जताने के लिए मौजूद लोगों का आभार जताया।

लोकार्पण के बाद जनता की जिम्मेदारी

लोगों को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया है उनके प्रति जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जनता को न सिर्फ कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखनी होगी बल्कि सभी जगह स्वच्छता का भी ध्यान रखना होगा।

21 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में चयनित 251 जोड़ों में से सिंहपुर ब्लॉक के 21 जोड़ों को आशीर्वाद व उपहार दिया। स्मृति का आशीर्वाद व उनके हाथों उपहार पाकर विवाह के लिए पंजीकृत जोड़े बेहद खुश नजर आए।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूृदगी
कठौरा में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति के साथ मंच पर जगदीशपुर विधायक व राज्यमंत्री सुरेश पासी, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, अमेठी विधायक गरिमा सिंह व सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि कठौरा एसबी सिंह, डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र व एसपी राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां शुरू हुए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

स्मृति ने शनिवार को जिन 26 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया वे अढनपुर, गाजनपुर दुअरिया, निजामुद्दीनपुर, सरमे, सिरखिरी, सैठा, जेठू मवई, सराय हृृदयशाह, कंजास, रानीगंज, रनकापुर, मंगरौली, दारानगर, आशीषपुर, बाहरपुर, बरसंडा, हारीमऊ, दखिनवारा, अलाईपुर, शाहमऊ, जायस, रामगंज, चंडेरिया, शिवगंज व हरदो में (यहां दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) बनाए गए हैं।

बजट के बजाय समस्या पर चर्चा
जामों। एक दिवसीय दौरे में शनिवार को जामो ब्लॉक के भोएं बाजार में स्मृति को मीडिया वालों से बजट पर चर्चा करनी थी। हालांकि यहां रिमझिम बारिश के बीच स्मृति ने एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से क्षेत्र की समस्या पर चर्चा की। स्मृति ने कहा कि आप लोग जनता से सीधे जुड़े रहते हैं। बहुत सारी समस्याएं आपको पता होती हैं। उन समस्याओं से हमें अवगत कराएं, जिससे उनका निराकरण हो सके।

28 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
एक दिवसीय दौरे के अंत में स्मृति ईरानी गौरीगंज शहर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान के साथ ही पांच लोगों को पंचवटी का पौधा व पहले जनसंघ फिर लगातार भाजपा से जुड़े रहे 28 वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं को नमो घड़ी व दुशाला देकर सम्मानित किया। शाम 4:30 बजे स्मृति लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed