अमेठी में जलती फसल देखकर खुद आग बुझाने में जुट गईं स्मृति ईरानी, अफसरों की भी लगाई क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के लिए प्रचार में जोरशोर से जुटीं भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज एक अलग ही रूप दिखाई दिया। वह इलाके में प्रचार के लिए आई थीं कि उन्हें मुंशीगंज के पश्चिम दुआरा गांव के खेतों में आग लगने की सूचना मिली।
मामले की जानकारी मिलते ही वह आग बुझाने के लिए दौड़ पड़ीं और ग्रामीणों की मदद की। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक उन्होंने हैंडपंप से पानी भरा और बाल्टी लेकर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में डटी रहीं।
उन्होंने जिलाधिकारी के साथ ही फायर ब्रिगेड के अफसरों को भी फोन किया और उनसे घटनास्थल पर न पहुंचने की वजह भी पूछी। जिसके बाद तुरंत ही फायर ब्रिगेड टीम गांव पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
स्मृति ने सांत्वना दी और मदद का भरोसा दिलाया
वहीं, आग से सबकुछ खाक होते देख महिला किसान परेशान हो गईं और स्मृति ईरानी से लिपट कर रोने लगीं। स्मृति ने उन्हें सांत्वना दी और मदद का भरोसा दिलाया।
वह खुद भी फसल जलती देख भावुक हो गईं और बाल्टी लेकर आग बुझाने में लगी रहीं। आपको बता दें कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 6 मई को मतदान होना है जिसके लिए भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने पूरा जोर लगा रखा है।
अमेठी से तीन बार सांसद रह चुके हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां से तीन बार के सांसद हैं और स्मृति ईरानी एक बार फिर से यहां से चुनावी मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी से जीत नहीं मिली थी इसके बाद भी उन्होंने अमेठी आना जारी रखा और जनता से संवाद बनाए रखा जिसके कारण कांग्रेस के लिए फिर से अमेठी जीतना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.