पीएम को झूठा बताने पर राहुल पर बरसीं स्मृति ईरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को मोदी को झूठा वादा करने वाला पीएम बताने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर खूब बरसीं। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए टेक्सटाइल मिल शुरू की गई थी।
राहुल बताएं कि टेक्सटाइल मिल (शीना होमटैक्स) को किसने बंद किया?, तब उनकी ही सरकार केंद्र में थी। उड़ान अकादमी से यहां के लोगों को रोजगार मिलता, लेकिन कांग्रेस ने हिंदुस्तान के बजाय कनाडा की कंपनी को ठेका दे दिया।
आईटीआई फैक्ट्री को बचाने का कार्य मोदी सरकार ने किया। गांधी परिवार ने विकास के नाम पर रायबरेली की जनता के साथ स्वयं धोखा किया है।
वे रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव के समर्थन में बरगद चौराहा स्थित एक जनसभा को संबोधित कर रही थी।
'मोदी सरकार ने जमीन ली और पैसा भी दिया'
स्मृति ने कहा कि वर्ष 2013 में राहुल ने अमेठी-ऊंचाहार-सलोन रेलवे लाइन का शिलान्यास क्यों नहीं किया था। वर्ष 2014 चुनाव में फायदे के लिए इसका शिलान्यास कर दिया, लेकिन जमीन का अधिग्रहण नहीं किया।
मोदी सरकार ने रेलवे लाइन बिछाने के लिए न सिर्फ जमीन का अधिग्रहण कराया, बल्कि पैसा भी दिया। राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान का शिलान्यास गांधी परिवार ने किया था, फिर भी पेट्रोलियम संस्थान शुरू नहीं हो पाया। दो साल में राजीव गांधी पेट्रोलियम को 360 करोड़ रुपये दिए।
1100 करोड़ रुपये इसलिए दिए, ताकि मिल को काम दिलाया जा सके। उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां हर दिन महिलाओं को गुंडाराज का घूंट पीना पड़ रहा है। और राहुल को गुंडों का साथ पसंद है। इसलिए गठबंधन किया है।