{"_id":"62b6e7704c148e76544c2e63","slug":"smridhi-mishra-becomes-topper-in-clat-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"CLAT Result: क्लैट में राजधानी के मेधावियों का जलवा, समृद्धि मिश्रा ने पीजी में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CLAT Result: क्लैट में राजधानी के मेधावियों का जलवा, समृद्धि मिश्रा ने पीजी में किया टॉप
Sat, 25 Jun 2022 04:22 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Jun 2022 04:22 PM IST
सार
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में लखनऊ के मेधावियों ने अपना जलवा बिखेरा है। शहर की समृद्धि मिश्रा ने पीजी में ऑल इंडिया पहली रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
समृद्धि मिश्रा व सार्थक अग्रवाल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देश की प्रमुख लॉ यूनिवर्सिटी में यूजी-पीजी प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में राजधानी लखनऊ के मेधावियों ने अच्छी रैंक हासिल की है। राजधानी के त्रिवेणी नगर निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता सर्वेश कुमार की बेटी समृद्धि मिश्रा ने पीजी में आल इंडिया पहली रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
समृद्धि एलएलएम कर चुकी हैं और पीसीएस जे की तैयारी कर रही हैं। समृद्धि की मां उमा मिश्रा भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री हैं।
वहीं, क्लैट यूजी में राजधानी के सार्थक अग्रवाल ने आल इंडिया 23वीं व सृष्टि अग्रवाल ने आल इंडिया 31वी रैंक हासिल की है। क्लैट परीक्षा का आयोजन पिछले रविवार को ही किया गया था। इस बार रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन