फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smoke seen from baroni gwalior express at barabanki railway station

बाराबंकी : बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में रखे अनजान केमिकल से उठा धुंआ, दहशत में रहे यात्री

Sun, 01 Sep 2019 12:27 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 01 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
smoke seen from baroni gwalior express at barabanki railway station
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस बल - फोटो : amar ujala

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के एक कोच से किसी रसायन से धुंआ उठने पर शनिवार सुबह यात्रियों में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका की सूचना से स्थानीय स्टेशन पर आनन फानन में दमकल दल, सेना के बम निरोधक दस्ता, जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस बल पहुुंच गया। ट्रेन को रोककर की गई सघन चेंकिग में रसायन बरामद हुआ जिसका सैंपल लिया गया। इस कार्रवाई के चलते ढाई हजार से अधिक यात्रियों को सवा घंटे तक परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में शनिवार सुबह 10.50 बजे अनहोनी की सूचना से बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने ट्रेन को स्टेशन पर रुकवाया और सारे यात्रियों को नीचे उतरकर पड़ताल शुरू की। विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका के मद्देनजर सेना के बम निरोधक दस्ते के साथ दमकल दल को भी बुला लिया गया। बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन के सभी यात्रियों के बैग, अटैची आदि को बाहर निकलकर बारीकी से चेकिंग की।
विज्ञापन


पुलिस व जीआरपी कर्मियों ने ट्रेन के हर डिब्बे के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इसके साथ ही कई यात्रियों से पूछताछ भी की गई। इसके बाद करीब 12 बजे ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया जा सका। इस कार्रवाई से 22 बोगी वाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार करीब ढाई हजार यात्रियों को खौफ के साए में सवा घंटे तक परेशान होना पड़ा। इस दौरान एएसपी आरएस गौतम, सीओ सिटी सुशील सिंह, स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला, कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी, जीआरपी प्रभारी अंजनि मिश्रा, पीएसी व पुलिस के जवान और दो वाहन के साथ दमकल कर्मी मुस्तैद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed