फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smart meters will be installed in the homes of 54 thousand people

Lucknow News: 54 हजार लोगों के घर लगेंगे स्मार्ट मीटर

Mon, 07 Oct 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Smart meters will be installed in the homes of 54 thousand people
रायबरली। जिले में सरकारी कार्यालयों और आवासों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घर मीटर लगने शुरू हो गए हैं। शहर में 54 हजार उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगेंगे। 15 अक्तूबर के बाद ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घर मीटर लगेंगे।
विज्ञापन


जिले में करीब पांच लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। हर घर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया एक साल से चल रही है, लेकिन अब इसकी रफ्तार तेज हो रही है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा रहे हैं। 15 अक्तूबर के बाद देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



स्मार्ट मीटर से मिलेंगी सहूलियतें
- उपभोक्ताओं को गलत बिल से राहत।
- हर महीने रीडिंग लेने का झंझट खत्म।
- बिजली बिल पर लगने वाले ब्याज या लेट फीस से छुटकारा।
- उपभोक्ता पर भारी बकाया होने जैसी समस्या से राहत।
-घर बैठकर मीटर को रीचार्ज करने की सुविधा मिलेगी।
-बजट के हिसाब से उपभोक्ता बिजली खर्च पर स्वयं नियंत्रण कर सकेंगे।
-बिजली फॉल्ट और सप्लाई बाधित होने की तुरंत जानकारी होगी।


बिल संशोधन का खत्म होगा झंझट
अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं निस्तारित करने और राजस्व वसूली में पूरा महकमा लगा रहता। सुबह से शाम तक काम से अभियंताओं को फुरसत नहीं मिलती है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल संशोधन का झंझट खत्म होगा। लोगों की कम समस्याएं आएंगी। अभियंताओं को बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भरपूर समय मिलेगा। इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed