फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Small kidney filled water KGMU doctors surprised life saved

UP :  छोटी सी किडनी में भरा था 13 लीटर पानी, केजीएमयू के डॉक्टर देखकर हुए हैरान...इस तरह बचाई जान

Mon, 29 Sep 2025 08:32 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 29 Sep 2025 08:32 PM IST
सार

प्रो. विश्वजीत सिंह ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि युवक को जन्म के समय से ही किडनी के मुहाने पर कुछ रुकावट की समस्या थी।

विज्ञापन
Small kidney filled water KGMU doctors surprised life saved
डेमो - फोटो - फोटो : demo pic

विस्तार

एक दुर्लभ प्रकार के मामले में 22 वर्षीय युवक की किडनी में 13 लीटर पानी भरा मिला। सामान्य अवस्था में 10 से 12 सेमी की किडनी में एक लीटर पानी रहता है। क्षमता से 13 गुना ज्यादा पानी भरने की वजह से किडनी का आकार कई गुना बढ़ गया था। इससे किडनी फटने का खतरा था। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने सर्जरी करके युवक की जान बचाई।

विज्ञापन


यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विश्वजीत सिंह ने बताया कि कुशीनगर निवासी राजन गुप्ता पेट फूलने की समस्या लेकर आए थे। उन्हें सामान्य रूप से पेशाब हो रही थी, लेकिन पेट का आकार असामान्य रूप से बढ़ने की वजह से उनका चलना-फिरना मुश्किल हो गया था। 
विज्ञापन


किडनी में सूजन की समस्या थी
कुशीनगर में उन्हें किडनी में सूजन की समस्या बताई गई थी। केजीएमयू पहुंचने पर जब जांच की गई तो पता चला कि उनकी बाईं किडनी असामान्य रूप से बढ़ गई है और उसमें बहुत ज्यादा मात्रा में पानी है। इसके लिए उनके मुंह से ट्यूब डालकर 13 लीटर पानी निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किडनी में इतनी ज्यादा मात्रा में पानी होने का यह पहला मामला था। उनकी किडनी भी खराब हो गई थी इसलिए उसे निकालना पड़ा। पूरी प्रक्रिया के दौरान डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. जितेंद्र यादव के साथ ही मुग्धा, पीयूष, भावना और डॉ. शशांक कुमार कनौजिया शामिल रहे।

कागज सी हो गई थी किडनी की बाहरी सहत
प्रो. विश्वजीत सिंह ने बताया कि सामान्य रूप से किडनी की बाहरी सतह दो से तीन सेंटीमीटर मोटी होती है। इतनी ज्यादा मात्रा में पानी भरने की वजह से किडनी की बाहरी सहत कागज के समान पतली रह गई थी। किडनी का आकार भी 10-12 सेंटीमीटर से बढ़कर 25 सेंटीमीटर पहुंच गया। अस्पताल पहुंचने में यदि युवक को और देर होती तो किडनी फट सकती थी, जो मरीज के लिए घातक होती।


जन्मजात विकृति की वजह से हुई समस्या
प्रो. विश्वजीत सिंह ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि युवक को जन्म के समय से ही किडनी के मुहाने पर कुछ रुकावट की समस्या थी। दूसरी किडनी सामान्य होने की वजह से उसे लगातार पेशाब होती रही। इस वजह से समस्या की ओर इतना ध्यान नहीं दिया गया। जब पेट बहुत ज्यादा फूल गया तो वह केजीएमयू पहुंचा। सर्जरी के बाद अब युवक स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed