{"_id":"6b09eeba9c3f62d6130070f3","slug":"slow-server-performance-rapid-pace-of-self-calculation-lucknow-news-c-13-lko1096-2025745-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सर्वर की धीमी चाल...स्वगणना की रफ्तार तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सर्वर की धीमी चाल...स्वगणना की रफ्तार तेज
विज्ञापन
एनआरएलएम कार्यालय में स्वगणना करते डीएमएम तौसीफ।
लखनऊ। जनगणना-2027 के तहत चल रही स्वगणना में सर्वर की धीमी गति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इसके बावजूद विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी अपना विवरण दर्ज करने के साथ परिवार और परिचितों की भी स्वगणना कराने में जुटे हैं।
स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से चल रही है। विकास भवन के सभी विभागों के कर्मचारियों को जल्द स्वगणना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें परिवार और परिचितों को भी प्रेरित करने को कहा गया है।
हालांकि, सर्वर की सुस्ती के कारण स्वगणना में एक से डेढ़ घंटे तक लग रहे हैं। खासकर दोपहर के समय पोर्टल की गति धीमी हो जाती है। कभी कैप्चा नहीं खुलता तो कभी परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज करने का विकल्प दिखाई नहीं देता। बृहस्पतिवार को एनआरएलएम कार्यालय में स्वगणना कर रहे डीएमएम तौसीफ ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतें जरूर आ रही हैं, लेकिन प्रयास करने पर प्रक्रिया पूरी हो जा रही है। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में भी कर्मचारी स्वगणना करते नजर आए।
विज्ञापन
अपर जिला जनगणना अधिकारी एवं सीडीओ प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने बताया कि लखनऊ में रोजाना करीब 10 हजार लोग स्वगणना कर रहे हैं। विकास से जुड़े सभी विभागों के अलावा वन विभाग, बैंक और अन्य संस्थानों से भी कर्मचारियों की स्वगणना कराने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों से अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों की स्वगणना पूरी होने का प्रमाणपत्र भी लिया जा रहा है। किसी को प्रक्रिया में परेशानी आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।
क्यूआर कोड स्कैन कर पोर्टल पर भरें विवरण
आमजन की सहूलियत के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर सीधे पोर्टल पर पहुंचा जा सकता है। इसे सभी विभागों को भेजा गया है। इसे मोबाइल से स्कैन करते ही स्वगणना का पोर्टल खुल जाएगा।