{"_id":"67cca3b40720988ff5019f49","slug":"skill-shown-in-artworks-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1108950-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कलाकृतियों में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कलाकृतियों में दिखाया हुनर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कला एवं शिल्प महाविद्यालय में ललित कला संकाय की ओर से आयोजित चार दिवसीय कला मेले का शनिवार को समापन हो गया। इसमें चार वर्षीय बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट्स (बीवीए) के विद्यार्थियों ने कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। इनके हुनर की भातखंडे संस्कृति विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने भी सराहना की।
अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि कलाकृतियां प्रदर्शित करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संघटक संस्थान के रूप में राज्य ललित कला अकादमी में सत्र 2024-25 से बीवीए (चित्रकला) के चार वर्षीय पाठ्यक्रम का संचालन शुरू हुआ है। कला मेले में अकादमी की ओर से प्रकाशित प्रमुख प्रकाशनों को भी प्रदर्शित किया गया।