Lucknow News: खाली प्लॉट के गड्ढे में डूबा छह साल का मासूम, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बीबीडी के जुग्गौर डीह स्थित हृदय बिहार कॉलोनी निवासी ब्रजेश चौरसिया मर्चेंट नेवी में हैं और मौजूदा समय में दुबई में हैं। केजी में पढ़ने वाला उनका बेटा हर्षित मोहल्ले में रहने वाले दोस्त नंदीश के साथ घर के बाहर खेल रहा था। शाम करीब चार बजे दोनों कॉलोनी में खाली प्लॉट के पास पहुंच गए।
नंदीश ने पुलिस को बताया कि हर्षित प्लॉट में बने गड्ढे के पास लघुशंका करने चला गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। यह देख नंदीश गड्ढे में कूदा लेकिन हर्षित को बचाने में नाकाम रहा। उसकी लंबाई हर्षित से अधिक थी, इसलिए वह गड्ढे से निकल आया और शोर मचाते हुए घर पहुंचा। इस पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। हर्षित को बड़े भाई उज्ज्वल ने गड्ढे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
घटनाक्रम के दौरान पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने से पुलिस लोहिया अस्पताल पहुंची। यहां से पीड़ितों का नंबर लेकर सर्विलांस पर लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों की लोकेशन निकाली और मौके पर पहुंची। हर्षित के परिवार में पिता, बड़े भाई और मां कुसुम हैं।
जमा हो रहा बारिश का पानी
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि इस गड्ढे में कुछ घरों का पानी जमा होता था। कॉलोनी के आशीष तिवारी व अन्य ने बताया कि प्लॉट में पहले सागौन के पेड़ लगे थे। पेड़ हटाए जाने के बाद वहां गड्ढा बन गया था। करीब साढ़े तीन साल से इसमें बारिश का पानी जमा हो रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों ने पूरे प्लॉट के किनारे बांस-बल्ली बांध दी थी।
पीड़ित परिवार ने अभी नहीं दी कोई शिकायत
मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस को छानबीन के बाद पता चला कि घटनास्थल बीबीडी थाने में है। इस पर वहां की पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि बच्चे के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजन तहरीर देते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
- 12 जुलाई, 2025 को ठाकुरगंज में उफनाए नाले में गिरकर 32 वर्षीय पेंटर सुरेश लोधी की मौत हो गई थी। उनका शव दो किमी दूर गोमती के पास मिला था।
- सैरपुर में अनियंत्रित होकर कार खुले नाले में गिरने से चार युवकों की जान चली गई थी।
-17 सितंबर, 2025 को हुसैनगंज में खेल के दौरान सात वर्षीय बच्चा नाले में गिर गया। उसका शव हैदर कैनाल में मिला था।
वर्जन
चिनहट क्षेत्र में बच्चे के गड्ढे में गिरकर मौत की सूचना मिली थी। तहसीलदार सदर को मौके पर भेजा गया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- राकेश कुमार सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ

हृदय बिहार कॉलोनी में मासूम हर्षित की मौत के बाद जांच करती पुलिस।