{"_id":"617cc164303ace012d1a2777","slug":"six-senior-pcs-officers-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले, शाहजहांपुर और झांसी में नए सिटी मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले, शाहजहांपुर और झांसी में नए सिटी मजिस्ट्रेट तैनात
Sat, 30 Oct 2021 09:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Oct 2021 09:22 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शाहजहांपुर व झांसी में नए सिटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अफसरों को तत्काल नया पद संभालने के फरमान जारी हुए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शासन ने देर रात छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें शाहजहांपुर व झांसी में नए सिटी मजिस्ट्रेट तथा अमरोहा व बिजनौर में नए एडीएम भेजे गए हैं। विनय कुमार सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरोहा से एडीएम प्रशासन बिजनौर के पद पर भेजा गया है।
भगवान शरण को एडीएम प्रशासन बिजनौर से एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरोहा, राजकुमार द्विवेदी को सीआरओ जौनपुर से ओएसडी राजस्व परिषद, रजनीश राय को एडीएम न्यायिक ललितपुर से सीआरओ जौनपुर भेजा गया है।
राजेश कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर से सिटी मजिस्ट्रेट झांसी और देवेंद्र सिंह को स्थानान्तरणाधीन सिटी मजिस्ट्रेट झांसी से सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर के पद पर तैनाती दी गई है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर नियुक्त विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।