ठंड का कहर बरपाना शुरू अवध में अब तक छह की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध के जिलों में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को ठंड से बहराइच व बाराबंकी जिलों में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से पांच बच्चे बहराइच के हैं।
कोल्ड डायरिया व निमोनिया से पीड़ित होने पर इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक युवक (45) की मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे प्लेटफार्म एक पर सीट के नीचे उसका शव पड़ा था। उसके शरीर पर नाममात्र को कपड़े थे। जीआरपी दारोगा जवाहर पाल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इन जिलों में इनकी हुई मौत
वहीं, बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती श्रावस्ती जिले के सिरसिया निवासी शिवम के पुत्र विकास (1.5) व मल्हीपुर गिरंट निवासी जैलुर खान की एक पुत्री अलीशा (1) ने कोल्ड डायरिया से दम तोड़ दिया।
भैंसहवा गांव के रहने वाले शिवा (2.5), तुलसीपुर चैलाही निवासी प्रमिला (6), सिरकसया निवासी रूपा (1) की भी निमोनिया से मौत हो गई।
जिला अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित 16 बच्चे भर्ती हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर हैं।