फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six-month-old infant dies after falling into a bucket while playing

Lucknow News: खेलते-खेलते बाल्टी में गिरा छह माह का मासूम, मौत

Thu, 30 Jul 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Six-month-old infant dies after falling into a bucket while playing
​शिवांश की फाइल फोटो।
तेलीबाग। पीजीआई क्षेत्र के चरन भट्ठा रोड स्थित सतगुरुपुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह छह माह का बच्चा शिवांश पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। मां उसे निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिवांश गोसाईंगंज के रसूलपुर टिकरिया गांव निवासी श्रमिक कुलदीप और शिवानी का बेटा था। दंपती पिछले डेढ़ साल से सतगुरुपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। बुधवार सुबह कुलदीप काम पर चले गए। शिवानी घरेलू काम कर रही थीं, तभी बच्चा खेलते हुए तख्त के नीचे रखी बाल्टी में गिर गया। शिवानी ने बच्चे को तलाशना शुरू किया और उसे बाल्टी में पाया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर कुलदीप भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने शिवांश का शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed