{"_id":"606817e98ebc3ee646387509","slug":"six-lakh-rupees-for-the-vip-number-of-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाड़ी का वीआईपी नंबर 0001 पाने के लिए लगाई छह लाख रुपये की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाड़ी का वीआईपी नंबर 0001 पाने के लिए लगाई छह लाख रुपये की बोली
Sat, 03 Apr 2021 02:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन सीरीज एमए के वीआईपी नंबर 0001 के लिए छह लाख रुपये की बोली लगी है। खास बात यह है कि जिस गाड़ी के लिए इसे बुक किया गया है उसकी कीमत आठ से दस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में यूपी 32 एमए 0001 नंबर के लिए एक लाख रुपये से शुरू हुई नीलामी बोली अंतिम दिन छह लाख रुपये तक पहुंच गई।
इस बीच शुक्रवार शाम नीलामी खत्म होने पर छह लाख एक हजार रुपये में प्रवीन नाम के आवेदक ने नंबर को अपने नाम कर लिया।
ऑनलाइन नीलामी के अंतिम दिन छह नंबरों पर अधिकतम बोली लगी। इनमें 9000 नंबर 50,500 रुपये में बिका। इसके अलावा 0707, 3232, 1818 व 2121 नंबरों को भी लोगों ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
बता दें कि वीआईपी नंबर के लिए नए सिरे से कीमतों का निर्धारण किया गया था जिससे कि मनचाहे या वीआईपी नंबर पाने के लिए आवेदकों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है पर लगता है कीमतें बढ़ने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा है। लोग बड़ी कीमत देकर वीआईपी नंबर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
नई नियमावली में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग न्यूनतम आधार मूल्य निर्धारित किया गया है। इससे पहले 2013 में वाहनों के वीआईपी नंबरों के लिए जो कीमत तय की गई थी, उसके मुताबिक वीआईपी नंबरों को चार अति आकर्षक, अति महत्वपूर्ण, आकर्षक और महत्वपूर्ण श्रेणी में रखा गया था। चारों श्रेणी के लिए क्रमश: 15000, 7500, 6000 और 3000 रुपये कीमत तय की गई थी।
इसकी सबसे विसंगति यह थी कि दो व चार पहिया वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों की एक ही कीमत थी। यानि चार पहिया वाहन के लिए जिस वीआईपी नंबर की कीमत 15000 रुपये है, वहीं कीमत दो पहिया वाहन के लिए के लिए भी देना पड़ता था पर बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया।