{"_id":"671502d287c90b3e3501a7ba","slug":"six-inmates-who-ran-away-from-orphanage-found-in-bihar-lucknow-news-c-13-knp1050-921132-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनाथालय से भागीं छह संवासिनी बिहार में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनाथालय से भागीं छह संवासिनी बिहार में मिलीं
Sun, 20 Oct 2024 06:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-ई स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से भागी छह और संवासिनियां रविवार को बिहार के सिवान जिले से पुलिस को मिल गईं। तीन संवासिनियों को पहले ही पुलिस पकड़ चुकी है।
एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह ने बताया कि अनाथालय के कक्षा संख्या- 2 में अलग-अलग जगहों की नौ संवासिनियां बृहस्पतिवार रात बाथरूम के बगल में लगी ग्रिल और जाली कटकर भाग निकली थीं। दो संवासनियों को पुरनिया पुल के पास से पकड़ा था। शनिवार को एक और संवासिनी अयोध्या के इनायतनगर स्थित रिश्तेदार के घर सकुशल मिल गई थी। रविवार को छह और संवासिनियां बिहार के सिवान धनौती से सकुशल मिल गईं। पुलिस की टीमें उनको लेकर लखनऊ पहुंची और सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया।
बाराबंकी से वाराणसी और फिर बस से गई थीं बिहार
इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि बिहार से मिलीं संवासिनियां अनाथालय से भागने के बाद सीतापुर रोड होते हुए ऑटो से बाराबंकी पहुंचीं। इसके बाद बाराबंकी से ट्रेन पकड़कर वाराणसी और वहां से बस में सवार होकर बिहार के सिवान पहुंची थीं। सभी ने सिवान के धनौती में एक कमरा ले रखा था।
विज्ञापन
इसलिए अनाथालय से भागी थीं संवासिनियां
एसीपी के अनुसार, बातचीत में संवासिनियों ने बताया कि अनाथालय में रहते हुए परेशान हो गई थीं। इसके चलते ही भागने की साजिश रची थी। संवासिनियों की तलाश में पुलिस की दस टीमें लगी थीं।