{"_id":"695590260eea14430e0f8600","slug":"six-injured-in-collision-with-high-speed-pickup-lucknow-news-c-13-lko1070-1539213-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से छह घायल
Thu, 01 Jan 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
सरोजनीनगर। क्षेत्र में कानपुर रोड पर कांशीराम कट के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार पिकअप पहले बाइक फिर सड़क किनारे खड़े ठेले से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने सभी को लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक घायलों में दरोगा खेड़ा के कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार पांडे (40), लखीमपुर खीरी निवासी तोफिक आलम (18), आफताब आलम (63), जुबेर आलम (58), सरोजनीनगर के गौरी विहार निवासी राम इकबाल (50) और औरैया ऊंचा निवासी अमित कुमार (30) घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।