फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six died because of dengue and 71 news patients found.

लखनऊ में डेंगू-बुखार ने ली छह और जान, 71 नए मरीज

Sun, 25 Sep 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Sep 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
six died because of dengue and 71 news patients found.
demo pic - फोटो : amar ujala

डेंगू की चपेट में आ रहे मरीजों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी डेंगू पीड़ित पांच मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो गई। इनमें से दो मरीज फैजुल्लागंज हैं। इसके अलावा एक बच्ची ने बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


अब तक राजधानी में 115 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 1398 मरीज अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं फैजुल्लागंज में 200 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की कवायदों के बावजूद डेंगू मच्छर के डंक का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को सुबह ही फैजुल्लागंज के दो लोगों की डेंगू से मौत की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। 15 साल की सुभाषिनी और तौफीक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आनन-फानन में वहां सीएमओ की टीम एंटी लार्वा कार्रवाई के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जानकीपुरम निवासी मदन (23) की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह पांच-छह दिन से बुखार से पीड़ित था। इलाज के बावजूद फायदा नहीं हुआ। मदन बाराबंकी के बाबागंज का मूल निवासी था। वहीं इंदिरानगर निवासी सतीश (24) की भी डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई।

इन मरीजों की हुई मौत

six died because of dengue and 71 news patients found.
demo pic

सतीश इंदिरानगर के शेखर अस्पताल में भर्ती था। इसके अलावा गोमतीनगर निवासी अलीसा भी डेंगू से मौत हो गई। उसे भी शेखर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं, विकासनगर के सबौली निवासी अंकिता (7) की बुखार के कारण मौत हो गई। उसे साढ़ामऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा नाका क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत भी सूचना है।

जूनियर इंजीनियर सहित 71 चपेट में
शनिवार को डेंगू के 71 नए मरीज भी सामने आए हैं। इनमें एक जानकारीपुरम विस्तार उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर राम इकबाल सिंह इंदिरानगर के शेखर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा सिविल अस्पताल में 36, बलरामपुर में नौ, लोहिया अस्पताल में पांच और केजीएमयू सहित अन्य अस्पतालों में 20 मरीजों को भर्ती किया गया है।

फैजुल्लागंज में करीब दो सौ से अधिक लोग बीमार

six died because of dengue and 71 news patients found.
demo pic

फैजुल्लागंज में डेंगू-बुखार से करीब दो सौ से अधिक लोग बीमार हैं। यहां हर घर में दो या तीन बीमार मिल जाएंगे। कुछ का निजी तो कुछ का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को दो और की मौत के बाद यहां डेंगू से मरने वालों की संख्या 32 हो चुकी है।

फैजुल्लागंज क्षेत्र की श्याम बिहार कॉलोनी, कृष्णलोक कॉलोनी, गौर भीट, गाजीपुर, बलराम, लोहरामऊ, प्रीति नगर, गौसनगर, दाऊद नगर समेत अन्य मुहल्लों में डेंगू-बुखार की वजह से करीब 200 सौ से अधिक लोग बीमार हैं। कई परिवार अपना घर छोड़कर गांव की तरफ रुख कर चुके हैं।

श्याम बिहार कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर गली में रहने वाले सूर्य पाल मौर्या (40) सहित उनके परिवार में पांच लोग बुखार से पीड़ित हैं। उनकी पत्नी रमा (37), बेटी प्रिया (13), भैरवी(10), बेटा शिवम (12) है। इसमें शिवम व भैरवी को डेंगू की पुष्टि हो चुकी थी।

ये भी हैं डेंगू से पीड़ित

six died because of dengue and 71 news patients found.

वहीं गली में रहने वाली सिद्व गंगा देवी (75) बुखार से पीड़ित हैं। रामेंद्र मिश्रा का बेटा ईशू (4) व बहन सीमा (18), मोहित वर्मा (18) अनूप मिश्रा (50) उनकी बेटी शालू (18), किरायेदार रंजना मिश्रा को डेंगू हो गया था। शा्लू और रंजना फिलहाल गांव चली गई हैं।

संतकबीर नगर निवासी बलवंत शर्मा (35), गौस नगर के  शफीक सिद्दीकी (17), कृष्ण लोक कॉलोनी के उमाशंकर राठौर (35), केशव नगर की मीना पांडेय (58), सिन्हा कॉलोनी के सौरभ सिंह (14), श्याम बिहार कॉलोनी के राम  संजीवन (40), किरन पांडेय (32), उमाकांती शुक्ला (48), फैजुल्लागंज प्रथम की गायत्री देवी (32), पुरवा गांव दिनेश जायसवाल (29), राजदीप कन्नौजियां (25), श्याम बिहार कॉलोनी जुड़वा मंदिर के पास जगदीश प्रसाद (45) नौबस्ता खुर्द अंबर (8), जनंत (15) , फरहान (3), गुड़ियां (27) बुखार से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed