लखनऊ में डेंगू-बुखार ने ली छह और जान, 71 नए मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की चपेट में आ रहे मरीजों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी डेंगू पीड़ित पांच मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो गई। इनमें से दो मरीज फैजुल्लागंज हैं। इसके अलावा एक बच्ची ने बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।
अब तक राजधानी में 115 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 1398 मरीज अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं फैजुल्लागंज में 200 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।
स्वास्थ्य विभाग की कवायदों के बावजूद डेंगू मच्छर के डंक का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को सुबह ही फैजुल्लागंज के दो लोगों की डेंगू से मौत की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। 15 साल की सुभाषिनी और तौफीक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आनन-फानन में वहां सीएमओ की टीम एंटी लार्वा कार्रवाई के लिए पहुंच गई।
इसके अलावा जानकीपुरम निवासी मदन (23) की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह पांच-छह दिन से बुखार से पीड़ित था। इलाज के बावजूद फायदा नहीं हुआ। मदन बाराबंकी के बाबागंज का मूल निवासी था। वहीं इंदिरानगर निवासी सतीश (24) की भी डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई।
इन मरीजों की हुई मौत
सतीश इंदिरानगर के शेखर अस्पताल में भर्ती था। इसके अलावा गोमतीनगर निवासी अलीसा भी डेंगू से मौत हो गई। उसे भी शेखर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं, विकासनगर के सबौली निवासी अंकिता (7) की बुखार के कारण मौत हो गई। उसे साढ़ामऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा नाका क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत भी सूचना है।
जूनियर इंजीनियर सहित 71 चपेट में
शनिवार को डेंगू के 71 नए मरीज भी सामने आए हैं। इनमें एक जानकारीपुरम विस्तार उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर राम इकबाल सिंह इंदिरानगर के शेखर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा सिविल अस्पताल में 36, बलरामपुर में नौ, लोहिया अस्पताल में पांच और केजीएमयू सहित अन्य अस्पतालों में 20 मरीजों को भर्ती किया गया है।
फैजुल्लागंज में करीब दो सौ से अधिक लोग बीमार
फैजुल्लागंज में डेंगू-बुखार से करीब दो सौ से अधिक लोग बीमार हैं। यहां हर घर में दो या तीन बीमार मिल जाएंगे। कुछ का निजी तो कुछ का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को दो और की मौत के बाद यहां डेंगू से मरने वालों की संख्या 32 हो चुकी है।
फैजुल्लागंज क्षेत्र की श्याम बिहार कॉलोनी, कृष्णलोक कॉलोनी, गौर भीट, गाजीपुर, बलराम, लोहरामऊ, प्रीति नगर, गौसनगर, दाऊद नगर समेत अन्य मुहल्लों में डेंगू-बुखार की वजह से करीब 200 सौ से अधिक लोग बीमार हैं। कई परिवार अपना घर छोड़कर गांव की तरफ रुख कर चुके हैं।
श्याम बिहार कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर गली में रहने वाले सूर्य पाल मौर्या (40) सहित उनके परिवार में पांच लोग बुखार से पीड़ित हैं। उनकी पत्नी रमा (37), बेटी प्रिया (13), भैरवी(10), बेटा शिवम (12) है। इसमें शिवम व भैरवी को डेंगू की पुष्टि हो चुकी थी।
ये भी हैं डेंगू से पीड़ित
वहीं गली में रहने वाली सिद्व गंगा देवी (75) बुखार से पीड़ित हैं। रामेंद्र मिश्रा का बेटा ईशू (4) व बहन सीमा (18), मोहित वर्मा (18) अनूप मिश्रा (50) उनकी बेटी शालू (18), किरायेदार रंजना मिश्रा को डेंगू हो गया था। शा्लू और रंजना फिलहाल गांव चली गई हैं।
संतकबीर नगर निवासी बलवंत शर्मा (35), गौस नगर के शफीक सिद्दीकी (17), कृष्ण लोक कॉलोनी के उमाशंकर राठौर (35), केशव नगर की मीना पांडेय (58), सिन्हा कॉलोनी के सौरभ सिंह (14), श्याम बिहार कॉलोनी के राम संजीवन (40), किरन पांडेय (32), उमाकांती शुक्ला (48), फैजुल्लागंज प्रथम की गायत्री देवी (32), पुरवा गांव दिनेश जायसवाल (29), राजदीप कन्नौजियां (25), श्याम बिहार कॉलोनी जुड़वा मंदिर के पास जगदीश प्रसाद (45) नौबस्ता खुर्द अंबर (8), जनंत (15) , फरहान (3), गुड़ियां (27) बुखार से पीड़ित हैं।