{"_id":"682f8d8e51fc6a6a2700e525","slug":"six-arrested-for-killing-a-farmer-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1216400-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसान की हत्या में छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसान की हत्या में छह गिरफ्तार
Fri, 23 May 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 23 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या में छह गिरफ्तार
लखनऊ। माल के मवई खुर्द गांव में मंगलवार रात दो हजार रुपये के विवाद में किसान रामकेशन (55) की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि नामजद छह आरोपियों में गांव निवासी मोबाइल दुकानदार गुलफाम, उसका भाई शानू, साथी रिजवान, जमील अहमद, जमील के भाई मो. जलील और आसिफ को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गुलफाम से हुए विवाद के चलते किसान व उनके बेटे दशरथ पर डंडे से हमला करने की बात बताई। पुलिस ने निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा बरामद किया है।
बता दें कि दो माह पहले दशरथ ने मोबाइल सही करने के लिए गुलफाम को फोन व दो हजार रुपये दिए थे। गांव में मंगलवार रात दो हजार रुपये के विवाद में रामकेशन व दशरथ का गुलफाम से विवाद हो गया था। गुलफाम ने भाई व साथियों को बुलाकर दशरथ को पीटा था। बीच-बचाव में रामकेशन को भी पीटा था। अस्पताल में रामकेशन की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे जसकरन ने हत्या का केस दर्ज कराया था।