फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Girl strangled to death, body thrown in bushes, throat was tied with a scarf, many police teams were set up to identify the dead body

सीतापुर : युवती की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव, दुपट्टे से कसा था गला, शव की पहचान के लिए लगाई गईं पुलिस की कई टीमें

Wed, 29 Dec 2021 10:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Dec 2021 10:50 AM IST
सार

सीओ, एसओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवती का गला दुपट्टे से कसा था। हत्या की वजह और हत्यारोपियों का पता नहीं चल सका है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Sitapur: Girl strangled to death, body thrown in bushes, throat was tied with a scarf, many police teams were set up to identify the dead body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ, एसओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवती का गला दुपट्टे से कसा था। हत्या की वजह और हत्यारोपियों का पता नहीं चल सका है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पिसावां इलाके के ढपरापुर गांव के बाहर खेत के किनारे झाड़ियां हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को गांव के लोगों ने झाड़ियों में युवती का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ मिश्रिख सुशील कुमार, एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान न हो पाने की दशा में पुलिस ने कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चश्मदीदों की माने तो युवती का गला उसी के काले रंग के दुपट्टे से कसा था।
विज्ञापन


ऐसे में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र 30 साल के करीब है। उसने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहन रखा था। धारीदार लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था। हालांकि, युवती की हत्या किसने की, क्यों की, हत्या करने वाले लोग कौन, इसका पता नहीं चल सका है। एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। गले में दुपट्टा कसा था। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिनाख्त होने के बाद घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरों में बिछिया, मांग में था सिंदूर
गला घोंटकर मौत के घाट उतारी गई युवती शादीशुदा लग रही है। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की माने तो मृतका ने पैरों में बिछिया पहन रखी थी। मांग में हल्का सिंदूर भी लगा था। हाथ में अंगूठी भी पहन रखी थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतका शादीशुदा है। 

पूर्व प्रधान की तहरीर पर हत्या का केस
युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाए जाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ मिश्रिख ने बताया कि जिस खेत के पास शव बरामद हुआ है, उसी के खेत मालिक व पूर्व प्रधान रमेश चंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

सर्विलांस और फॉरेसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पिसावां में युवती की गला घोंटकर की गई हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्वाट टीम के प्रभारी सतेंद्र विक्रम, सर्विलांस व साइबर प्रभारी अजय रावत, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाने के प्रयास किए हैं। 


कई एंगलों पर तफ्तीश कर रही पुलिस
युवती की हत्या के मामले में अभी तक पिसावां पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला है, लेकिन पुलिस वारदात के सभी पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। युवती अगर शादीशुदा है तो फिर हत्या की वजह क्या हो सकती है, इसकी भी तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed