फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Four died while making reels in Laharpur.

Sitapur: रील के चक्कर में हुआ भयानक हादसा, पति-पत्नी सहित तीन वर्षीय बच्चे को रौंदते हुए निकल गई ट्रेन

Wed, 11 Sep 2024 03:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Sep 2024 03:27 PM IST
सार

सीतापुर जिले में सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए पति-पत्नी व उनके तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह लोग रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे थे।

विज्ञापन
Sitapur: Four died while making reels in Laharpur.
मामले की जानकारी पर घर के बाहर उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के हरगांव-लखीमपुर मार्ग पर लखीमपुर क्षेत्र में रेलवे पुल पर हुए दर्दनाक हादसे में लहरपुर के शेख सराय मोहल्ले निवासी पति-पत्नी व बच्चे की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मो. अहमद (27), उनकी पत्नी आयशा (25) व उनके तीन वर्षीय बेटे थाना क्षेत्र हरगांव के क्योंटी मे चालीसवां के कार्यक्रम में अपने फूफा रहमत अली के घर पर आये थे।

विज्ञापन


आज यह लोग रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे थे तभी लखनऊ से आ रही ट्रेन संख्या 05086, जो पीलीभीत जा रही थी। ट्रेन देखकर यह लोग रेलवेलाईन पर पुल पर से दौड़कर निकलने की कोशिश करने लगे। यह देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने नहर मे कूदने को कहा कि हम लोग निकाल लेंगे।
विज्ञापन


किन्तु सामने ट्रेन देखकर ये कुछ भी समझ न पाए और बचने के लिए दौड़ पड़े। पीछे से ट्रेन इन तीनों को रौंदते हुए निकल गई। जानकारी पाकर जीआरपी पुलिस बल लखीमपुर व जिले के पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजवाया। इस दर्दनाक घटना की जानकारी से हरगांव थानाक्षेत्र के क्योंटी व लहरपुर के शेख सराय मोहल्ले मे लोग शोकाकुल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed