फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Classes resume at the controversial school in the presence of the SDM and police, after children fai

सीतापुर: विवादित स्कूल में एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुई पढ़ाई, प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुए थे बच्चे

Sat, 27 Sep 2025 09:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Sep 2025 09:41 AM IST
सार

Sitapur school dispute: सीतापुर के विवादित स्कूल में कई दिनों बाद पढ़ाई शुरू हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन मौजूद रहा। पूर्व में निलंबित शिक्षक भी आज पहुंचे। 

विज्ञापन
Sitapur: Classes resume at the controversial school in the presence of the SDM and police, after children fai
स्कूल में कई दिनों बाद शुरू हुई पढ़ाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय नदवा में शनिवार सुबह पढ़ाई पटरी पर लौट आई है। सुबह करीब 7:30 बजे एसडीएम बीके सिंह भारी पुलिस के साथ स्कूल पहुंचे और स्कूल खुलवाया। उनके साथ पूर्व में निलंबित शिक्षक संतोष वर्मा भी आए। संतोष वर्मा के आने की खबर सुनकर बच्चे चहक उठे। शिक्षक को अपने बीच पाकर बच्चे पढ़ने को तैयार हो गए। अधिकारियों की मौजूदगी में प्रार्थना करे गई। इसके बाद शिक्षण कार्य शुरू करा दिया गया। एसडीएम बीके सिंह ने कहा कि बच्चों का भविष्य हमारी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला ने पूर्व में ही निलंबित शिक्षक संतोष वर्मा के माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू कराने का अंदेशा जताया था। अमर उजाला की इस खबर पर मुहर लगी है। खास बात यह है कि अभी संतोष वर्मा का निलंबन रद्द नहीं हुआ है, बस उन्हें देर रात एक आदेश जारी कर प्राथमिक विद्यालय नदवा में उपस्थित रहने को कहा गया है।

विज्ञापन

Sitapur: Classes resume at the controversial school in the presence of the SDM and police, after children fai
महिलाओं से बच्चों का हाल पूछते एडी बेसिक।

बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह को बेल्ट से पीटने वाले शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा का प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय नदवा में लगातार तीसरे दिन पढ़ाई ठप रही। एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी की जांच के दौरान शुक्रवार को विद्यालय में तीन बच्चे बेहोश हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ देर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

एडी बेसिक ने बच्चों व अभिभावकों को समझाया, लेकिन बच्चे बृजेंद्र वर्मा के वापस आने पर ही पढ़ाई करने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद एडी बेसिक बीएसए कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों व कुछ शिक्षकों के बयान दर्ज किए। चर्चा रही जिन शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर में आरोपी प्रधानाध्यापक को पीटा था वह बयान देने ही नहीं आए। बीएसए के पक्ष में बोलने वाले लोगों के ही एडी बेसिक ने बयान लिए।

वहीं, प्राथमिक विद्यालय नदवा में सुबह ही शिक्षामित्र अनुराग श्रीवास्तव ने स्कूल खोल दिया। बच्चे ड्रेस पहनकर विद्यालय के बाहर पहुंंचे लेकिन वह अंदर बैठकर पढ़ने को राजी नहीं हुए। शिक्षामित्र ने बच्चों को बुलाया और अभिभावकों से बात की लेकिन कोई भी विद्यालय के अंदर जाने को तैयार नहीं हुआ। कई घंटे तक शिक्षामित्र विद्यालय में अकेले बैठे रहे। ग्रामीण विद्यालय के बाहर खड़े रहे। इस वजह से तीसरे दिन भी पढ़ाई ठप रही।

कुछ देर बाद एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी जांच करने पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के बाहर खड़े बच्चे धूप में गश खाकर बेहोश हो गए। प्रीती, नरेंद्र व सुनैना को ग्रामीणों ने पेड़ की छांव में लिटाया। गोडै़चा चौकी इंचार्ज शिवम सिंह के वाहन से उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। इसके बाद एडी बेसिक ने बच्चों व अभिभावकों के बयान लिए।

अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों का भविष्य खराब मत करिए रोजाना स्कूल भेजिए। इस मामले में जो भी दोषी होगा, कार्रवाई निश्चित की जाएगी। शाम करीब चार बजे एडी बेसिक ने बीएसए व डीआईओएस के साथ बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इस दौरान कई ऐसे शिक्षक नेताओं ने बयान दिए, जो घटनाक्रम के दौरान न तो वह वहां पर थे और न ही बाद में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed