{"_id":"66ebb22e8769927c87065b5d","slug":"sitapur-15-lakh-rupees-theft-in-houses-of-a-village-of-mahmoodabad-kotwali-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: पर्चा गैंग ने दो घरों में धावा बोलकर 15 लाख लूटे, पर्चा लगाकर पूरे गांव में डाका डालने की दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: पर्चा गैंग ने दो घरों में धावा बोलकर 15 लाख लूटे, पर्चा लगाकर पूरे गांव में डाका डालने की दी थी धमकी
Thu, 19 Sep 2024 10:42 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:42 AM IST
सार
सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली के एक गांव के दो घरों में चोरों ने 15 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने पहले पर्चा लगाकर धमकी दी थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचीं विधायक आशा मौर्या।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली के कासा गांव में चोरो ने दो घरों से लाखों रुपये के जेवर व करीब 40 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। जानकारी के मुताबिक कासा निवासी विधान मिश्रा के घर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
इस दौरान घर में रखे 40 चांदी के सिक्के व सोने के हार, मटर माला, अंगूठी, बाला, झुमकी, नथ, बाली, चांदी बिछिया और पायल सहित कुल 14 से 15 लाख रुपये की चोरी की। छत के रास्ते चोर घुसे थे। पड़ोस मे संकटा मिश्रा का मकान बन रहा है। उसी से चोर चढ़े और छत पर पहुंचे। छत में दरवाजा नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: 22 जनवरी के आसपास हो सकती राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, दिसंबर तक पूरा हो जाएगा निर्माण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वन नेशन-वन इलेक्शन: अखिलेश यादव बोले- पहले अपने अध्यक्ष का चुनाव कराए भाजपा, मायावती ने किया समर्थन
जिस कमरे में अलमारी थी चोर उस कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में घुसे थे। अलमारी का लाकर तोड़कर सामान ले गये। वहीं, उसी गांव में अभिषेक अवस्थी के घर भी चोरी हुई। चोर अभिषेक के घर के पीछे लगे आम के पेड़ से चढ़े। अभिषेक की मां ने बताया कि सुबह जब झाडू लगाने गयी तो देखा की कमरे का ताला टूटा था। घर में रखे दस हजार रुपये व 7 फूल के भगौने चोर उठा ले गये।
इसी गांव का कासा खेरिया पुरवा है जिसमे अभी पर्चा गैंग ने पर्चा लगाया था कि 15 सितंबर तक 3 लाख दो नहीं तो पूरे गाव मे डाका डालेंगे। घटना की सूचना पाकर विधायक आशा मौर्या व इंस्पेक्टर अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच कर रही है।