गायत्री के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के मामले की जांच के लिए एसएसपी दीपक कुमार ने एसआईटी गठित कर दी है।
उन्होंने बताया कि सीओ चौक राधेश्याम राय के नेतृत्व में तीन दरोगा गायत्री के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की जांच करेंगे।
साथ ही, गायत्री और उसके छह साथियों के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट की एफआईआर की विवेचना का परीक्षण खुद करेंगे।
जमानत में पुलिस खेल की जांच से एएसपी पश्चिम ने खींचे हाथ
गायत्री की जमानत में राजधानी पुलिस के खेल की जांच से एएसपी पश्चिम जयप्रकाश ने हाथ खींच लिए हैं। उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण का काम ज्यादा होने की बात कहते हुए एसएसपी दीपक कुमार से जांच किसी और अधिकारी से कराने की प्रार्थना की थी।
इस पर एसएसपी ने एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स को जांच सौंपी है। गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के आरोपी गायत्री व उसके दो साथियों की जमानत में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे।
बचाव पक्ष की तरफ से जमानत अर्जी दाखिल होने के बाद विवेचना कर रहे सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा पर अफसरों की अनुमति के बगैर सरकारी वकील को केस डायरी सौंपने का आरोप लगा रहा था।
पूर्व एसएसपी मंजिल सैनी ने एएसपी पश्चिम जयप्रकाश को सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा की जांच सौंपी थी, लेकिन जयप्रकाश ने विवेचना किसी और को देने की प्रार्थना की थी। इस पर एसएसपी ने जांच ट्रांसफर कर दी।