{"_id":"5acc66074f1c1bc61a8b45c3","slug":"sit-has-been-established-to-inquire-unnao-rape-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी करेगी बीजेपी विधायक से पूछताछ, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी करेगी बीजेपी विधायक से पूछताछ, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Apr 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप पीड़िता के पिता की मौत पर मंगलवार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि पिड़ित के पिता की मौत पुलिस कस्टडी में नहीं हुई है। वह राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मामले में बिना जांच के किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। साथ ही पुलिस हिरासत में हुई पीड़िता के पिता की मौत ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट करेंगे।
विज्ञापन
जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक कुल्दीप सिंह सेंगर को क्लीनचिट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी किसी को क्लीनचिट नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी केस से जुड़े हर व्यक्ति से पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि 11 जून 2017 को जो केस दर्ज किया गया है, उसमें विधायक का नाम नहीं दिया गया था। जबकि 22 अगस्त 2017 को पीड़ित परिवार द्वारा दी गई अप्लीकेशन में विधायक और अन्य के शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
वहीं मामले का सज्ञान लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश सरकार से जेल में हुई मौत पर रिपोर्ट तलब की है।
गौरतलब है कि सोमवार को बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की जेल में मौत हो गई थी। पीड़िता ने विधायक पर आरोप लगाने के साथ सीएम आवास पर एक दिन पहले रविवार को आत्मदाह का प्रयास किया था।
शिकायत होते ही पीड़िता के पिता की मौत हो जाने से प्रदेश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। इस मामले में खुद सीएम योगी ने सफाई देते हुए जल्द से जल्द जांच के आदेश दिए थे।